लाइव न्यूज़ :

नोएडाः पत्नी और खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई, सास की हालत नाजुक, जानें ऐसा कदम क्यों उठाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2021 20:57 IST

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहना वाला मोहनदास (45) हाजीपुर गांव में सुखबीर के मकान में किराए पर रहता था।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवारिक क्लेश के चलते पत्नी और खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर बुधवार को आग लगा ली।पत्नी लक्ष्मी (36) के साथ विवाद था और गौतमबुद्ध नगर की पारिवारिक अदालत में उनका मामला चल रहा था। किसी बात को लेकर लक्ष्मी तथा मोहन के बीच झगड़ा हो गया।

नोएडाः नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर परिवारिक क्लेश के चलते पत्नी और खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर बुधवार को आग लगा ली।

 

उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं पत्नी और बीच बचाव करने आई उसकी सास की हालत नाजुक बनी हुई है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहना वाला मोहनदास (45) हाजीपुर गांव में सुखबीर के मकान में किराए पर रहता था।

उसका उसकी पत्नी लक्ष्मी (36) के साथ विवाद था और गौतमबुद्ध नगर की पारिवारिक अदालत में उनका मामला चल रहा था। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह किसी बात को लेकर लक्ष्मी तथा मोहन के बीच झगड़ा हो गया। मोहन ने अपनी पत्नी तथा अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

इसी बीच बीच- बचाव करने आई पत्नी की मां किरण (65) भी आग की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लक्ष्मी, मोहनदास तथा किरण को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उपचार के लिए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया की उपचार के दौरान मोहन दास की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और सास की हालत नाजुक बनी हुई है।  

टॅग्स :नॉएडाक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली