लाइव न्यूज़ :

राजधानी दिल्ली में सुरक्षित कौनः सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की पत्नी का मोबाइल छीना

By भाषा | Updated: August 19, 2019 20:07 IST

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में अपर्णा मेहता ने कहा कि घटना रविवार को रात साढ़े आठ बजे हुई, जब वह वहां से पैदल गुजर रही थीं। पुलिस ने बताया कि जब वह मंडी हाउस में फिक्की ऑडिटोरियम के सामने पहुंचीं, बाइक सवार दो लोगों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) ईश सिंघल ने कहा, “मामला दर्ज कर लिया गया है और हम जांच कर रहे हैं।”पुलिस का कहना है कि अर्पणा मेहता को आरोपियों के बारे में और कुछ याद नहीं है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की पत्नी मोबाइल झपटमारों का शिकार हो गईं, जब मंडी हाउस के पास फिक्की ऑडिटोरियम के सामने दो बाइक सवारों ने उनका मोबाइल फोन कथित तौर पर छीन लिया।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में अपर्णा मेहता ने कहा कि घटना रविवार को रात साढ़े आठ बजे हुई, जब वह वहां से पैदल गुजर रही थीं। पुलिस ने बताया कि जब वह मंडी हाउस में फिक्की ऑडिटोरियम के सामने पहुंचीं, बाइक सवार दो लोगों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) ईश सिंघल ने कहा, “मामला दर्ज कर लिया गया है और हम जांच कर रहे हैं।” पुलिस का कहना है कि अर्पणा मेहता को आरोपियों के बारे में और कुछ याद नहीं है। वहीं तुषार मेहता ने बताया कि उनकी पत्नी जब शाम करीब साढ़े सात बजे फिक्की ऑडिटोरियम के सामने से गुजर रहीं थीं तब दो बाइक सवारों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

उन्होंने बताया, “उन्होंने यहां तक कि अपर्णा की चेन भी झपटने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे।” पुलिस ने कहा कि वह इलाके का सीसीटीवी फुटेज भी मंगा रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा