लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime: कौन है अन्नू धनखड़?, भारत-नेपाल सीमा के पास से अरेस्ट, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की 19 वर्षीय आरोपी पर शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2024 13:17 IST

Delhi Crime: अन्नू धनखड़ को भगौड़ा घोषित किया गया था और 18 जून को ‘एक फास्ट फूड’ की दुकान पर हुई हत्या के बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार थी।

Open in App
ठळक मुद्देधनखड़ हरियाणा के रोहतक की निवासी है।बर्गर किंग रेस्तरां में अमन नाम के व्यक्ति की हत्या में शामिल थी। 18 जून को रात करीब साढ़े नौ बजे तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे।

Delhi Crime: पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में ‘बर्गर किंग’ रेस्तरां में एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की 19 वर्षीय एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अन्नू धनखड़ को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा और पुलिस आरोपी को ‘लेडी डॉन’ बताती है। धनखड़ को भगौड़ा घोषित किया गया था और 18 जून को ‘एक फास्ट फूड’ की दुकान पर हुई हत्या के बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार थी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (विशेष प्रकोष्ठ) अमित कौशिक ने कहा, ‘‘धनखड़ हरियाणा के रोहतक की निवासी है और वह बर्गर किंग रेस्तरां में अमन नाम के व्यक्ति की हत्या में शामिल थी।’’ राजौरी गार्डन स्थित रेस्तरां पर 18 जून को रात करीब साढ़े नौ बजे तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे।

उनमें से दो व्यक्ति अंदर गए और उन्होंने वहां एक महिला के साथ बैठे अमन पर करीब 20 से 25 गोलियां दाग दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच के दौरान अमन को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने साथ दोस्ती करने के लिए फुसलाने वाली महिला अन्नू धनखड़ का नाम सामने आया और जब अमन को गोली मारी गई उस समय यह महिला उसके साथ वहां बैठी थी।

अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी हिमांशु भाऊ और साहिल रिटोलिया से दोस्ती थी, जिन्होंने उसे अमेरिका में प्रवास करने के लिए अपने खर्च पर वीजा और अन्य दस्तावेज दिलाने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि गोहाना में मातू राम हलवाई की दुकान पर गोलीबारी की घटना में भी उसका नाम आया था। ‘भाऊ के निर्देश पर उसने अमन को अपने जाल में फंसाया था।’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसउत्तर प्रदेशनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह