लाइव न्यूज़ :

विश्वकप फाइनल मैच के बीच बेटे ने टीवी किया स्विच ऑफ, तो पिता ने गुस्से में आकर बेटे की कर दी हत्या

By आकाश चौरसिया | Updated: November 22, 2023 14:53 IST

हुआ ये कि विश्वकप मैच टीवी पर प्रसारण चल रहा था, इस बीच बेटे दीपक ने टीवी बंद कर दी, तो पिता ने गुस्से में आकर न देखा आंव और न देखा तांव सीधे बेटे की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे विश्वकप मैच टीवी पर प्रसारण हो रहा था, इस बीच बेटे दीपक ने टीवी बंद कर दीपिता ने गुस्से में आकर न देखा आंव और न देखा तांव सीधे बेटे की हत्या कर दीपुलिस के मुताबिक पिता उस वक्त नशे में था

नई दिल्ली: क्रिकेट के फैन्स देश भर में है, लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक ऐसा भी फैन था, जिसने बेटे के द्वारा चल रहे फाइनल मैच में टीवी का स्विच ऑफ करने के बाद उसकी हत्या कर दी। यह खबर एनडीटीवी समाचार के हवाले से है। 

हुआ ये कि विश्वकप मैच टीवी पर प्रसारण हो रहा था, इस बीच बेटे दीपक ने टीवी बंद कर दी, तो पिता ने गुस्से में आकर न देखा आंव और न देखा तांव सीधे बेटे की हत्या कर दी। 

पुलिस की मानें तो पहले पिता और बेटे में जमकर बहस हुई और इसके बाद बहस हिंसक में बदल गई और इस दौरान पिता नशे में था। फिर क्या था उसने घर में रखे चार्जर से बेटे की हत्या कर दी। बेटे की उसी वक्त मौत हो गई और सोमवार को इसी मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक, अभी इस मामले में यह बात सामने आई कि पिता ने बेटे से बहस के कारण यह कदम उठा लिया। इसके साथ ही पुलिस को बेटे की लाश पास के ही पड़ोस में रह रहे रिश्तेदार की सीड़ियों पर मिली। 

कानपुर चकेरी थाने के प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बृज नारायण सिंह ने बताया कि हत्या में मोबाइल चार्जिंग केबल का इस्तेमाल किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र अक्सर नशे में धुत होकर एक-दूसरे से झगड़ते थे। पिछले हफ्ते दीपक ने जब मां को पीटा तो वह घर छोड़कर चली गई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुरआईसीसी वर्ल्ड कपभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह