लाइव न्यूज़ :

इंस्टा रील बनाने पर पति ने जताई आपत्ति तो पत्नी ने कर दी हत्या, बिहार के बेगूसराय का है मामला

By रुस्तम राणा | Updated: January 8, 2024 17:20 IST

घटना बिहार के बेगुसराय के फफौत गांव में बीती रात की है। 25 वर्षीय युवक कोलकाता में मजदूरी करता था और हाल ही में घर लौटा था। पुलिस ने कहा कि उसकी पत्नी को रील बनाने का शौक था और उसने इस पर आपत्ति जताई और इसके बाद उनके बीच बहस हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे25 वर्षीय युवक मृतक महेश्वर कुमार राय कोलकाता में मजदूरी करता था और हाल ही में घर लौटा थाउसने छह साल पहले आरोपी रानी कुमारी से शादी की थी और उनका एक पांच साल का बेटा है शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और जांच की जा रही है

पटना:बिहार के बेगूसराय में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। हत्या की वजह हैरान करने वाली है। पति ने उसके इंस्टा रील बनाने पर विरोध किया था और इसी बात को लेकर महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार डाला।  पुलिस के मुताबिक, पति ने वायरल गानों पर इंस्टाग्राम रील बनाने के अपनी पत्नी के जुनून पर आपत्ति जताई थी। मृतक महेश्वर कुमार राय ने छह साल पहले आरोपी रानी कुमारी से शादी की थी और उनका एक पांच साल का बेटा है।

घटना बिहार के बेगूसराय के फफौत गांव में बीती रात की है। 25 वर्षीय युवक कोलकाता में मजदूरी करता था और हाल ही में घर लौटा था। पुलिस ने कहा कि उसकी पत्नी को रील बनाने का शौक था और उसने इस पर आपत्ति जताई और इसके बाद उनके बीच बहस हुई। युवक कल देर रात अपने ससुराल गया था, इसी बीच मृतक के भाई रूदल ने उसे फोन किया तो फोन किसी और ने उठाया और फोन पर ही विवाद हो गया। रुदल ने अपने परिजनों को बुलाया, जो ससुराल पहुंचे और महेश्वर राय का शव देखा। 

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि रील बनाने पर आपत्ति जताने पर व्यक्ति को फांसी पर लटका दिया गया और जब वे मौके पर पहुंचे तो महिला के परिवार के सदस्य घर से गायब थे। पुलिस को सूचित किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और जांच की जा रही है। परिवार ने आरोप लगाया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चार लोग शव को अस्पताल ले जाने के बहाने ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे।

टॅग्स :हत्याबिहारबेगूसरायइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा