लाइव न्यूज़ :

West Delhi: खूबसूरत भाभी को देख जागा, 'हवस का भूखा भेड़िया', भाई की कर दी हत्या

By धीरज मिश्रा | Updated: May 11, 2024 11:01 IST

West Delhi: ब्रदर की दुल्हन पर फिदा हो गया देवर, भाई की गैरमौजूदगी में वह भाभी के साथ अवैध रूप से शारीरिक संबंध स्थापित कर बैठा।

Open in App
ठळक मुद्देभाभी को बनाना चाहता था अपनी दुल्हन, भाई को मार डाला पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर से किया गिरफ्तार 10 माह पहले हुई थी मृतक की शादी

West Delhi: ब्रदर की दुल्हन पर फिदा हो गया देवर, भाई की गैरमौजूदगी में वह भाभी के साथ अवैध रूप से शारीरिक संबंध स्थापित कर बैठा। भाभी की खूबसूरती ने उसे इस कदर पागल कर दिया कि उसने ठान लिया कि यह बड़े भाई की नहीं उसकी दुल्हन बनेगी। इसके लिए चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े। उसका पागलपन दिन पर दिन बढ़ने लगा और एक दिन उसने अपने बड़े भाई को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और भाई को मौत के घाट उतार दिया।

रिश्तों के शर्मसार करने वाली घटना राजधानी दिल्ली के पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई से आई है। यहां पर पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परमजीत के तौर पर हुई है। वह मूलरुप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 4 मई को नांगलोई इलाके में अमरजीत नाम के व्यक्ति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के साथ मृतक के परिजनों के फोन लोकेशन की जांच शुरू की। इस दौरान मृतक के छोटे भाई की फोन लोकेशन दो मई से चार मई के बीच इलाके में मिली।

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह पुलिस को बताने लगा कि वह पुणे में था। पुलिस को झूठी जानकारी देने लगा। इधर वह बार-बार अपना लोकेशन बदलता रहा, पुलिस को उसपर शक हुआ और बिहार के समस्तीपुर जब वह अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली आकर चाकू खरीदा, फिर उतारा मौत के घाट

मृतक दिल्ली में किसी निजी कंपनी के लिए काम करता था। उसकी 10 माह पहले ही शादी हुई थी। जब वह पत्नी को दिल्ली लाना चाहता था तो आरोपी को पसंद नहीं आया। वहीं नहीं चाहता था कि उसकी भाभी उसके भाई के पास जाए। वह विरोध भी करने लगा था। इधर, इसी बीच वह दिल्ली आया, किसी से धारधार चाकू खरीदा और भाई को मार डाला।

टॅग्स :दिल्लीक्राइमहत्यामर्डर मिस्ट्रीबिहारसमस्तीपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली