लाइव न्यूज़ :

पश्‍च‍िम चंपारणः किन्नर के प्यार में युवक पागल, बर्दाश्त नहीं कर पाया बेवफाई, मार दी गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2022 16:22 IST

आईटीआई कॉलोनी में रहने वाली पंडिताइन किन्नर के घर पर आधा दर्जन अपराधियों ने हमला बोल दिया. उस वक्त किन्नर के साथ सद्दाम हुसैन (24) नाम का युवक मौजूद था.

Open in App
ठळक मुद्देप्यार को खोने का गम युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया.प्रेमी के साथ-साथ किन्नर को भी गोली मार दी.घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है.

पटनाः बिहार में पश्‍च‍िम चंपारण(बेतिया) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई इलाके में युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर किन्नर और उसके प्रेमी को गोली मार दी. घायल किन्नर की बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

 

वहीं, लोगों की मदद से गोली मारने वाला एक बदमाश पकड़ा गया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटीआई कॉलोनी में रहने वाली पंडिताइन किन्नर के घर पर आधा दर्जन अपराधियों ने हमला बोल दिया. उस वक्त किन्नर के साथ सद्दाम हुसैन (24) नाम का युवक मौजूद था.

हमलावरों ने दोनों को गोली मारकर जख्मी कर दिया. इस बीच, मौके पर मौजूद किन्नरों ने हमलावरों में शामिल एक युवक मृत्युंजय को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. दरअसल, मामला यह है कि युवा जिस किन्‍नर से प्यार करता था वह बेवफा निकल गई. वह उसे छोड़ किसी दूसरे युवक को दिल दे बैठी. फिर क्या था अपने प्यार को खोने का गम युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया.

उसने आव देखा ना ताव वह अपने साथियों को लेकर उसके घर पर पहुंच गया और प्रेमी के साथ-साथ किन्नर को भी गोली मार दी. जीएमसीएच बेतिया में इलाजरत पंडिताइन किन्नर ने बताया कि चनपटिया के पुरैना पांडेय टोला निवासी गुड्डू अंसारी उसके साथ रहता था. दोनों के बीच प्रेम संबंध था. लेकिन करीब दो साल पहले उनका संबंध टूट चुका था.

पंडिताइन ने कहा कि वह प्रतिदिन सात से आठ हजार रुपया कमाकर गुड्डू पर खर्च करती थी. लेकिन कुछ कारणों से आपसी मतभेद हुआ और दोनों के संबंध खत्म हो गए. तब से दोनों अलग अलग रहते थे. इसी बीच पंडिताइन का संपर्क मुफस्सिल थाना के लालगढ़ पंचायत के खसुआर निवासी सद्दाम हुसैन से हो गया. दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे. 

यह बात गुड्डू अंसारी को नागवार गुजर रही थी. गुड्डु किन्नर प्रेमिका से दूरी सहन नहीं कर पा रहा था. वह बार-बार पंडिताइन के साथ रहने के लिए उससे बात करता था. लेकिन पंडिताइन ने इनकार कर दिया था. इससे नाराज गुड्डू अंसारी ने अपने साथियों के साथ गोली चला दी, जो किन्नर पंडिताइन को बाएं पैर में लगी है जबकि सद्दाम को कमर में गोली लगी है.

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि अपराधी 4 की संख्या में आए थे और दोनों को मारना उनका उदेश्य था. गिरफ्तार बदमाश से फिलहाल पूछताछ की जा रही है.

घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मुख्य आरोपी चनपटिया के पुरैना पांडेय टोला का गुड्डू अंसारी है. उसका आपराधिक इतिहास रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?