लाइव न्यूज़ :

पश्चिम चंपारणः विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या, शव को गन्ने के खेत में फेंका, जमकर बवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: October 24, 2021 16:21 IST

बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के छवघरिया गांव का मामला है. सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद कर हत्या कर दी.

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों ने हंगामा शुरू किया.आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर घंटों हंगामा किया. महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई है.

पटनाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के छवघरिया गांव से हैवानियत की हदें पार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. इसमें दो हैवन युवकों ने एक विवाहिता (35 वर्षीय) के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद कर उसकी हत्या कर दी.

 

 

इसके बाद उस महिला के शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया. सुबह उसका शव बेलौरा सरेह में एक गन्ना के खेत में पड़ा मिला. इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू किया. इस घटना के सामने आने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर घंटों हंगामा किया. हंगामा तब तक शांत नहीं हुआ जब तक पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया.

ग्रामीणों ने हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई है. हत्या गला दबाकर की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि विवाहिता घास काटने के लिए घर से निकली थी. उसका पति बाहर में रहकर काम करता है. जब रात तक वह नहीं लौटी तो उसके बच्चे बेचैन हुए. जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी उसकी तलाश में जुटे. सारी रात खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला.

आखिरकार सुबह शव मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए. जिसके बाद सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे. ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग कर रहे थे. वहीं, मौके पर पहुंचे रामनगर एसडीपीओ सत्यनारायण राम और पुलिस इंस्पेक्टर कपूरनाथ शर्मा ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने की उन्हें जानकारी दी.

इसके बाद आक्रोश कुछ थमा. इधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है. एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के दौरान महिला के विरोध करने पर आरोपियों द्वारा उसका गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रतीत होता है.

एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल परिजनों के बयान और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आलोक में पुलिस ने इस कांड में छवघरिया निवासी हीरामन राम और मो. कलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन दोनों से पूछताछ करने में पुलिस टीम जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले का खुलासा हो पाएगा.

मृतका के भसुर(पति के बडे़ भाई) के बयान पर एससी/एसटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अधिकारी और जवानों ने श्वान दस्ता की टीम को घटनास्थल पर बुलाकर जांच पडताल शुरू कर दी गई है. गिरफ्तार हीरामन राम मृतका का पड़ोसी है. विवाहिता उसकी चाची थी.

शुरुआती तहकीकात के आधार पर पुलिस ने बताया कि हिरामन ही सुनियोजित रूप से बुलाकर उसे गन्ना के खेत में ले गया था. उसके सहयोग से ही अन्य आरोपी ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर डाली है. पुलिस इस कांड से जुडे़ सभी पहलु की जांच में जुटी है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO