लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी चंपारणः शौच के लिए घर से निकली 14 वर्षीय नाबालिग के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की, विरोध और हल्ला करने पर गाड़ी के सामने फेंका

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2022 18:44 IST

बिहार में पश्चिमी चंपारण के बगहा जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र में पतिलार गांव का मामला है. गंभीर रूप से घायल युवती को कमलनाथ तिवारी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाने से महिला पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंची और बयान लिया.आरोपियों ने चौतरवा से धनहा की तरफ जा रही एक बोलेरो के सामने फेंक दिया.

पटनाः बिहार में पश्चिमी चंपारण के बगहा जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र में पतिलार गांव में दरिंदों ने हैवानियत की सारी सीमा पार कर दी. यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की. लेकिन युवती के द्वारा हल्ला और विरोध किये जाने के बाद उसे चलती गाड़ी के सामने फेंक दिया.

 

जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद गंभीर स्थिति में युवती को बगहा स्थित कमलनाथ तिवारी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि सोमवार की रात नाबालिग घर से बाहर शौच के लिए निकली थी.

उसी समय गांव के विश्वजीत कुमार, संजीव कुमार, चंदन कुमार और राजा कुमार ने उसे पकड़कर नजदीक के स्कूल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश करने लगे. जब उसने शोर मचाया तो उसके पिता और घर के अन्य सदस्य आवाज सुन स्कूल की ओर दौडे़. जिन्हें देख आरोपियों ने चौतरवा से धनहा की तरफ जा रही एक बोलेरो के सामने फेंक दिया.

जिससे पीड़िता घायल हो गई. इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चौतरवा थाने की पुलिस ने नाबालिग को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया और उसका बयान लेने की कोशिश की, लेकिन उसने महिला थाने की पुलिस को बुलाने के बाद बयान देने की बात कही.

जिसके बाद महिला थाने से महिला पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंची और बयान लिया. मामले में महिला थाने के थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि पीड़िता के बयान पर चारों युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली