लाइव न्यूज़ :

पश्चिम चंपारणः मौसेरे भाई ने 13 साल की नाबालिग बहन से यौन शोषण, डॉक्टर को दिखाने लखनऊ गई थी मां

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2021 20:49 IST

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का मामला है. लड़के ने चार सितंबर को सोशल मीडिया पर लड़की का अश्लील फोटो वायरल कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हो गया है.पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.जान से मारने व अपहरण करने की धमकी देने लगा.

पटनाः बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से काफी हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है. इसमें 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ उसके मौसेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के साथ-साथ उसने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे व्हाट्सप्प ग्रुप में वायरल कर दिया. पीड़ित की मां के शिकायती आवेदन पर आरोपी के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हो गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

महिला थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक एक नाबालिग के साथ उसके मौसेरे भाई ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की की मां ने थाने में आवेदन दिया है. पीडिता की मां ने पुलिस से कहा कि कुछ दिन पहले उसके बेटे की काफी तबीयत खराब हो गई थी. जिसे दिखाने को लेकर उन्हें लखनऊ जाना पड़ा.

घर में दो छोटे-छोटे बच्चे व नाबालिग बेटी की देखरेख के लिए अपनी बहन के बेटे अर्जुन कुमार को भागलपुर से बुला लिया. लखनऊ में करीब एक माह का समय लगा. जब महिला बेटे की इलाज करा एक महीने बाद घर आई तो उसकी बड़ी बेटी घर पर नहीं थी. काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला.

एक दिन अचानक महिला के नंबर पर बेटी का फोन आया और उसने आपबीती बताते हुए कहा कि वह अंबाला में है. पीड़िता ने अपनी मां से बताया कि अर्जुन ने उससे कहा था कि मां उसे लखनऊ बुलाई है और ट्रेन से लेकर उसे अंबाला पहुंच गया. वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. इसकी जानकारी होते ही महिला अपने पति के साथ अंबाला पहुंची और वहां से बेटी को घर ले आई.

इसके बाद उसने भागलपुर से अपनी बहन को बुलाया और बहन से सारी बात बताई. इसके बाद लड़के ने माफी मांगी और दुबारा गलती नहीं करने की बात कही. लेकिन जब मामला शांत हुआ तो लड़के ने चार सितंबर को सोशल मीडिया पर लड़की का अश्लील फोटो वायरल कर दिया और उसे जान से मारने व अपहरण करने की धमकी देने लगा.

जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की. पीड़िता की मां के आवेदन पर थाने प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है. बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है. जल्द हीं कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली