लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: नाबालिग की मौत की वजह आई सामने, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, रेप के बाद हत्या का था शक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2020 14:35 IST

किशोरी के बलात्कार और हत्या का शक होने पर उत्तरी दिनाजपुर जिले में रविवार को भीड़ ने हंगामा खड़ा किया और सिलीगुड़ी के पास चोपरा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर पुलिस के कई वाहनों और सरकारी बसों को आग लगा दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देसोनपुर गांव में रविवार की सुबह जब किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तब कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया गया था।नाबालिग का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया।

कोलकाता: उत्तर बंगाल में जिस किशोरी की मौत पर बड़े स्तर पर हिंसा हुई, उसकी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत कारण जहर था और शरीर के बाहरी हिस्से पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। 

किशोरी के बलात्कार और हत्या का शक होने पर उत्तरी दिनाजपुर जिले में रविवार को भीड़ ने हंगामा खड़ा किया और सिलीगुड़ी के पास चोपरा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर पुलिस के कई वाहनों और सरकारी बसों को आग लगा दी गई।

पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के अनुसार, “शरीर के बाहरी हिस्से पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। जहर का प्रभाव है। हालांकि, रासायनिक परीक्षकों की रिपोर्ट आने तक अंतिम राय नहीं दी जा सकती।” 

सोनपुर गांव में रविवार की सुबह जब किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तब कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया गया था। कुछ घंटों बाद उसका शव मिला था और गांववालों का आरोप था कि बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या की गई थी। पुलिस ने कहा कि अब तक उन्होंने हिंसा में शामिल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह