लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में मानसिक रूप से कमजोर महिला से बर्बर गैंगरेप, निर्भया कांड से हो रही है तुलना

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 20, 2018 18:35 IST

यह गैंगरेप की घटना पश्चिम बंगाल के रायगंज के कुशमंडी इलाके की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

कोलकता, 20 फरवरी. पश्चिम बंगाल में एक समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घटना रायगंज के कुशमंडी इलाके की है। जहां एक 28 साल की मानसिक रूप से अक्षम आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप किया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपियोम ने महिला के गुप्तांग में लोहे की रॉड से चोट पहुंचाई है।  

जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही पीड़िता

इस घटना के बाद आस-पास के लोग महिला को फौरन रायगंज अस्पताल लेकर गए। लेकिन यहां महिला की हालत काफी खराब होने लगी। जिसके बाद बिगड़ते हालत को देखकर पीड़ित महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत काफी नाजूक है। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक घटना कुशमंडी इलाके की है। जहां रविवार 18 फरवरी की रात महिला एक मेला देखकर घर वापस आ रही थी। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसे जबरन एक पुल के नीचे लेकर गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। इस गैंगरेप को ठीक उसी तरह अंजामा दिया गया है जैसे निर्भया गैंगरेप में हुआ था। 

गुप्तांग में आरोपियों लोहे के रॉड डाले

इस आदिवासी पीड़िता के गुप्तांग में आरोपियों ने लोहे के रॉड डालकर चोट पहुंचाई है।घटना के बाद महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग तो आए लेकिन तब तक आरोपी फरारा हो चुका था। इसके बाद महिला को रायगंज  मालदा मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया। प.बंगाल पुलिस ने इस मामले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। 

टॅग्स :गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

क्राइम अलर्टOdisha News: ओडिशा में दरिंदगी की हदें पार; बच्चों के सामने महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टOdisha: नाबालिग छात्रा के साथ 1 साल से ज्यादा समय तक बलात्कार, प्राइवेट स्कूल के 4 टीचर गिरफ्तार

क्राइम अलर्टस्कूटी पर सवार 2 नाबालिग लड़कियों का बोलेरो गाड़ी पर सवार अनमोल साहू, सोनू साहू, सुंदर साहू और धरमजीत ने किया अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म

क्राइम अलर्टडेढ़ साल तक दुष्कर्म, नाबालिग बहन को किया गर्भवती?, चचेरे भाई गुड्डू सहनी और साथी बजरंगी सहनी को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना