लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: पुलिसकर्मी ने भूमि विवाद में दो भाइयों को मारी गोली, आरोपी कांस्टेबल फरार

By भाषा | Updated: May 17, 2020 13:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान अरूप मंडल और सुमंत मंडल के रूप में हुई है।बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अंगरक्षक के रूप में तैनात आरोपी कांस्टेबल घटना के बाद से ही फरार है। 

बैरकपुर: पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक भूमि विवाद में एक पुलिस कांस्टेबल ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार रात अमदंगा थाना क्षेत्र के तेतुलिया में हुई। 

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान अरूप मंडल (30) और सुमंत मंडल (28) के रूप में हुई है। बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अंगरक्षक के रूप में तैनात आरोपी कांस्टेबल घटना के बाद से ही फरार है। 

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था जिसे बारासात के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

मालूम हो, ये पहला मौका नहीं है जब भूमि विवाद के चलते लॉकडाउन के बीच हत्या का मामला सामने आया हो। कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने भाई की गोली मार कर हत्या कर दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले को लेकर बताया था कि मंडी इलाके में जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद था। अधिकारी ने बताया कि आपसी झगड़े के दौरान आरोपी ने अपने भाई की हत्या कर दी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!