लाइव न्यूज़ :

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: CID ने 42 लोगों को किया गिरफ्तार, क्रेडिट कार्ड में रिसीवर लगाकर कराते थे नकल

By भाषा | Updated: September 24, 2018 17:49 IST

इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच विभाग ने सभी 42 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले शुरू कर दिये हैं।

Open in App

कोलकाता, 24 सितंबर:पश्चिम बंगाल सीआईडी ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिये आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान कथित रूप से कदाचार करते 42 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जांच विभाग ने सभी 42 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले शुरू कर दिये हैं।

अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें यह सूचना मिली थी कि कांस्टेबल भर्ती के लिये रविवार को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिभागी आधुनिक वायरलेस उपकरणों, क्रेडिट कार्ड के आकार में रिसीवर और ईयरफोन का इस्तेमाल करने वाले हैं।’’

उन्होंने बताया कि कई प्रतिभागियों ने ये उपकरण अपने जूतों और चप्पलों की तली में छिपा रखा था जिसे जब्त कर लिया गया है। अगर इस उपकरण को मोबाइल फोन से जोड. लिया जाए तो परीक्षा केंद्र के बाहर से भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

उन्होंने आशंका जतायी कि इस काम में कोई गिरोह भी उन्हें मदद पहुंचा रहा हो सकता है। उन्होंने बताया कि सीआईडी गिरोह में शामिल लोगों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह