लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: एक और बीजेपी नेता की हत्या, धारदार हथियारों से गोदकर किया गया मर्डर

By भाषा | Updated: July 28, 2018 20:35 IST

भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांगेस (टीएमसी) के ‘गुंडों’ ने सरदार की हत्या की है।

Open in App

डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल), 28 जुलाई:  पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा के एक स्थानीय कार्यकर्ता की हत्या कर दी। पुलिस ने आज बताया कि घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।भाजपा की मंदिर बाजार-धानुरहाट इलाके की मंडल समिति के सचिव शक्तिपदा सरदार (45) कल रात जब घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने उन पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया और उन्हें वहीं सड़क पर छोड़ दिया। उनके शरीर से खून बह रहा था।स्थानीय लोगों ने सरदार को जमीन पर पड़ा पाया और उन्हें डायमंड हार्बर अस्पताल पहुंचाया। स्थिति खराब होते देख अस्पताल ने उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि कोलकाता में अस्पताल ले जाते समय भाजपा नेता ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी गयी है।

भाजपा समर्थकों ने मंदिर बाजार पुलिस थाना के निकट तीन घंटे सड़क जाम की और दोषियों को तुरंत पकड़ने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांगेस (टीएमसी) के ‘गुंडों’ ने सरदार की हत्या की है। बहरहाल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपराह्न एक बजे घेराबंदी हटा ली। हालांकि तृणमूल ने इन आरोपों को खारिज किया है।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह