लाइव न्यूज़ :

रेप के बाद पीड़िता को जलाने की कर रहा था कोशिश, खुद ऐसे जल गया आरोपी

By भाषा | Updated: March 6, 2019 02:49 IST

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की महिला का दावा है कि आरोपी व्यक्ति अक्सर उसे परेशान करता था और सोमवार को वह उस समय उसके घर में घुस आया जब कोई नहीं था।

Open in App

 पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे आग के हवाले करने वाले व्यक्ति की जलकर तब मौत हो गई जब उक्त महिला ने हिम्मत दिखाते हुये उसे अपनी ओर आग की लपटों में खींच लिया । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि इस महिला का अब मालदा मेडिकल कॉलेज एडं हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 

महिला का दावा है कि आरोपी व्यक्ति अक्सर उसे परेशान करता था और सोमवार को वह उस समय उसके घर में घुस आया जब कोई नहीं था। वैधव्य जीवन बिता रही इस महिला ने कहा कि इस आदमी ने उसके साथ बलात्कार किया और आग के हवाले कर दिया। ऐसे में महिला ने उसे कसकर पकड़ लिया। 

जब पड़ोसियों ने उसके घर से धुंआ उठता देखा तो वे उसके घर पहुंचे और पाया वे दोनों आग की लपटों से घिरे हुये हैं। 

उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां आरोपी व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालरेपभीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह