लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः बीजेपी दफ्तर में 48 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला, मचा हड़कंप  

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 4, 2019 09:23 IST

पश्चिम बंगालः बीजेपी के बूथ ऑफिस में 48 वर्षीय युवक का शव गुरुवार तड़के फंदे से लटका हुआ मिला है। इस घटना की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

Open in App

लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस बीच पश्चिम बंगाल में गुरुवार (चार अप्रैल) को तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक कार्यालय में 48 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिलीगुड़ी के बीजेपी के बूथ ऑफिस में 48 वर्षीय युवक का शव गुरुवार तड़के फंदे से लटका हुआ मिला है। इस घटना की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

बताया जा रहा है कि इस घटना के बारे में उस समय लोगों को पता चला जब बीजेपी ऑफिस में कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने युवक का शव फंदे से लटका हुआ देखा, जिसकी सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया, जिसके बाद मामले की जांच करने में जुट गई।खबर लिखे जाने तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि युवक का नाम क्या है और वह कहां का रहने वाला है। वहीं, पुलिस इस मामले मामले की जांच आत्महत्या व किसी के द्वारा मर्डर किए जाने के शक को लेकर कर रही है।    

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना