लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: BJP सांसद रूपा गांगुली का बेटा गिरफ्तार, नशे में मारी टक्कर, कई लोग बाल-बाल बचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 09:58 IST

गुरुवार शाम को गांगुली के बेटे ने दक्षिण कोलकाता के एक क्लब की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी। वह कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। 

Open in App
ठळक मुद्देरूपा गांगुली ने ट्वीट किया, ‘‘मेरा बेटा मेरे आवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए कहा, ‘‘न मैं गलत करती हूं, न गलत सहती हूं। मैं बिकाऊ नहीं हूं।’’ 

बीजेपी  सांसद रूपा गांगुली के बेटे को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

गुरुवार शाम को गांगुली के बेटे ने दक्षिण कोलकाता के एक क्लब की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी। वह कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आकाश मुखोपाध्याय गोल्फ गार्डन क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को अपनी कार मोड़ रहे थे तभी कार क्लब की दीवार से जा टकराई। 

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इस दौरान कई लोग बाल-बाल बचे क्योंकि कार की गति बहुत तेज थी। कार का एक हिस्सा टूट गया और चालक उसमें फंस गया। 

गांगुली ने ट्वीट किया, ‘‘मेरा बेटा मेरे आवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। मैंने पुलिस को फोन किया ताकि वह इसके कानूनी पहलुओं को देखे... कृपया कोई पक्ष नहीं लिया जाए/कोई राजनीति न की जाए। मैं अपने बेटे से प्यार करती हूं और उसका ध्यान रखूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए।’’ 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए कहा, ‘‘न मैं गलत करती हूं, न गलत सहती हूं। मैं बिकाऊ नहीं हूं।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं