लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः अज्ञात हमलावरों ने की भाजपा नेता की हत्या, 2 अन्य लोग भी हुए घायल

By आजाद खान | Updated: April 2, 2023 09:52 IST

बता दें कि झा पर वाम मोर्चे के शासन के दौरान से ही अवैध कोयला कारोबार चलाने का आरोप था और इस मामले में टीएमसी सरकार में भाजपा नेता पर कई केस भी दर्ज हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के बर्धमान में अज्ञात हमलावरों द्वारा भाजपा नेता की हत्या हुई है।इस हमला में दो और लोग भी घायल हुए है जिनक इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, अवैध कोयला कारोबार को लेकर नेता पर कई मामले दर्ज थे।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बर्धमान के शक्तिग्रह में बीजेपी नेता राजू झा (Raju Jha) की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा झा की हत्या उस वक्त हुई है जब वे कोलकाता जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, राजू शक्तिगढ़ इलाके में एक हलवाई के दुकान के पास खड़े थे, ऐसे में हमलावर वहां आए और उन्हें गोली मार दी। 

घटना पर बोलते हुए बर्धमान के एसपी कामनासिस सेन ने कहा है कि जिस समय राजू की हत्या हुई थी उस समय उनके साथ तीन और लोग थे। पुलिस के अनुसार, अभी तक हमले के पीछे का कारण का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा नेता एक मिठाई की दुकान के बाहर खड़े थे और अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक कार में दो लोग वहां आएं और राजू पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने गाड़ी के शीशे तोड़े थे जबकि दूसरा आरोपी गोली चलाने लगा था। 

जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर कई राउंड की फायरिंग हुई थी जिसमें झा के साथ मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए है। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद झा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। 

कौन था भाजपा नेता राजू झा

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, वाम मोर्चे के शासन के दौरान से राजू पर अवैध कोयला का कारोबार चलाने का आरोप लगा था। ऐसे में जब सत्ता में टीएमसी की सरकार आई तो राजू के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए थे। इस बीच 2021 में राजू भाजपा में शामिल हो गए थे। वह दिसंबर 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए थे। 

टॅग्स :क्राइमपश्चिम बंगालBJPटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा