लाइव न्यूज़ :

भारी बारिशः कोलकाता में ढही 150 साल पुरानी इमारत, वृद्ध महिला की मौत

By भाषा | Updated: August 27, 2020 19:43 IST

भारी बारिश होने से 150 साल पुरानी इमारत का हिस्सा ढहा। बेलियाघाटा मेन रोड पर स्थित इमारत में उक्त महिला, उसका बेटा और पोता रहते थे। पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे जब इमारत गिरी तब ये उसके मलबे में दब गए।

Open in App
ठळक मुद्दे मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मियों के साथ पुलिस को काफी मशक्क्त करनी पड़ी।मलबे से बाहर निकाली गई वृद्ध महिला की स्थिति नाजुक थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।अधिकारी ने कहा कि महिला के बेटे का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

कोलकाताः शहर के बेलियाघाटा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक जर्जर इमारत का एक हिस्सा गिर गया जिससे एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश होने से 150 साल पुरानी इमारत का हिस्सा ढहा। बेलियाघाटा मेन रोड पर स्थित इमारत में उक्त महिला, उसका बेटा और पोता रहते थे। पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे जब इमारत गिरी तब ये उसके मलबे में दब गए।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मियों के साथ पुलिस को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। उन्होंने कहा, “मलबे से बाहर निकाली गई वृद्ध महिला की स्थिति नाजुक थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।” अधिकारी ने कहा कि महिला के बेटे का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

तेज बारिश के चलते मकान ढहा, वृद्ध की मौत

 मध्य प्रदेश में छतरपुर से लगभग 100 किलोमीटर दूर चांदला थाना क्षेत्र के भगौरा गाँव में भारी बारिश के कारण बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात एक मकान ढह जाने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी जबकि एक अन्य बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये। चांदला पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया भगौरा में रात को हुई भारी बारिश से कच्चा मकान ढह गया।

मकान के मलबे में दबने के कारण राम अवतार पाठक (75) की मृत्यु हो गई और उनके पास दूसरी चारपाई पर सो रहे उनके बड़े भाई हनुमान प्रसाद पाठक (80) गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिंह ने बताया कि मकान गिरने की आवाज़ सुन कर परिजन उठ गये और आस पड़ोस के लोगों ने मलबे में दबे दोनों भाइयों को बाहर निकाला।

इनमें से एक भाई को बचा लिया गया जबकि दूसरे भाई राम अवतार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है। सिंह ने बताया कि तेज बारिश के चलते पूरा गांव तालाब जैसा बन गया है। गांव की गलियों में घुटनों से ऊपर तक पानी बहने लगा और लोगों के घरों में पानी भर गया।

गुजरात के एक गांव में दीवार गिरने से दो बहनों की मौत

गुजरात के भरूच जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह अचानक एक घर की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आकर दो नाबालिग बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बगल वाले मकान की दीवार उनके आवासीय ढांचे पर गिरना हादसे का कारण बनी। उन्होंने कहा कि विराली परमार (12) और हिना परमार (13) की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी तीसरी बहन भूमिका को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उप निरीक्षक वी आर प्रजापति ने कहा कि जंबूसार तालुका के नौंधनी गांव में हुई घटना के दौरान तीनों बहनें अपने कमरे में सो रही थीं। प्रजापति ने कहा, '' आज तड़के जब तीनों अपने कमरे में सो रही थीं तो बगल वाले मकान की दीवार उनके घर पर गिर गई, जिसके कारण उनके घर की दीवार और छत का कुछ हिस्सा ढह गया। इसके मलबे में दबकर दो बहनों की मौत हो गई।'' वेदाक पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकातामौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई