लाइव न्यूज़ :

कोलकता: एक साल से टीचर कर रहा था दूसरी कक्षा की छात्रा का शोषण, जिंदा जलाने की देता था धमकी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 9, 2018 19:18 IST

इस घटना के बाद स्कूल के बाहर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। कोलकता पुलिस ने डांस टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। 

Open in App

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक प्राइवेट स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम छात्रा का एक डांस टीचर द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। टीचर उस मासूम छात्रा के साथ एक साल से ऐसा कर रहा था। इस घटना के बाद स्कूल के बाहर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। कोलकता पुलिस ने डांस टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक जैसे ही घटना का खुलासा हुआ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने आरोपी को निलंबित करने और उसे सजा देने की मांग की। पैरेंट्स की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बुलाया गया और इसमें एक अधिकारी भी जख्मी हो गया है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पीड़ित छात्रा के माता-पिता ने बताया कि गुरुवार 8 फरवरी की रात को बच्ची ने बहुत डर-डर कर सारी बातें बताई। बच्ची ने यह भी बताया कि ऐसा तकरीबन एक साल से चल रहा है। टीचर उसे बार-बार इस बात की धमकी देता था कि अगर वह इस बात को अपने घर पर बताता है तो उसे जिंदा जला देगा। इसी डर से बच्ची यह बात नहीं बता रही थी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा