लाइव न्यूज़ :

बिहार में गिरफ्तार किये जाने के एक सप्ताह बाद कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता को मिली जमानत

By भाषा | Updated: July 18, 2020 01:01 IST

जेजेएसएस ने यहां बयान जारी कर कहा, 'हम लोग इस बात से खुश हैं कि हमारी जमानत अर्जी पर विशेष सुनवाई हुयी । बयान में कहा गया है कि इस मामले में एक मिसाल कायम हुयी है क्योंकि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन है जिस कारण निचली अदालतों में न्यायिक काम काज प्रभावित हुआ है ।

Open in App

पटना: उत्तर बिहार में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार पीड़िता की शुक्रवार को जमानत मंजूर कर ली गयी । पीड़िता के मामले की देख रेख करने वाले एक सामाजिक संगठन ने इसकी जानकारी दी । मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के दौरान हंगामा करने के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया था ।

अररिया स्थित गैर सरकारी संगठन जन जागृति शक्ति संगठन (जेजेएसएस) ने बताया कि यह आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पास किया । यह संगठन 22 साल की पीड़िता के मामले की देख रेख तब से कर रहा है जब से उसे यौन उत्पीड़न के बाद छोड़ दिया गया था ।

जेजेएसएस ने यहां बयान जारी कर कहा, 'हम लोग इस बात से खुश हैं कि हमारी जमानत अर्जी पर विशेष सुनवाई हुयी । बयान में कहा गया है कि इस मामले में एक मिसाल कायम हुयी है क्योंकि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन है जिस कारण निचली अदालतों में न्यायिक काम काज प्रभावित हुआ है ।

युवती के साथ अररिया में चार लोगों ने छह जुलाई को कथित रूप से बलात्कार किया, जब वह अपने घर से बाहर थी और एक परिचित व्यक्ति से मोटरसा​इकिल चलाना सीख रही थी, और जब वे लोग वहां आये तो यह व्यक्ति मौके से भाग खड़ा हुआ ।

जेजेएसएस के कर्मचारियों ने उसे पहली बार देखा और उसे घर पहुंचाया लेकिन परिवार के लोगों का रवैया ठीक नहीं था जिसके बाद संगठन ने यह तय किया कि वह उसके मामले की देख रेख करेगा । अररिया के महिला थाने में इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी और दस जुलाई को महिला मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने पहुंची थी ।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा