लाइव न्यूज़ :

Video: मामूली नोक-झोक के बाद गुस्साए शख्स ने सहयात्री को ट्रेन से फेका बाहर, सामने आया खौफनाक वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2022 11:41 IST

आपको बता दें कि यह घटना हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस में घटी है। ऐसे में बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित शख्स को बचा लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को सहयात्री को ट्रेन से बाहर फेंकते हुए देखा जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन से एक सहयात्री को धक्का दे दिया, जिसमें वह घायल हो गया। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पीड़ित को बचा लिया गया है और उसका इलाज रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें शख्स को ट्रेन से बाहर फेंकते हुए देखा जा रहा है। 

क्या है पूरा मामला

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को संदेह है कि कुछ अन्य लोग भी इस अपराध में शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार की रात तारापीठ रोड और रामपुरहाट स्टेशन के बीच हुई। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि दो शख्स के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो रही है। ऐसे में थोड़ी देर बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई है। वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है उन दोनों में से एक शख्स ने दूसरे को ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया और अपनी सीट पर जाकर बैठ गया।  

पीड़ित को बचा लिया गया है

अधिकारी ने कहा कि हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस से बाहर धकेले गए सजल शेख को घायल हालत में पटरियों से बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियोपश्चिम बंगालPoliceRailways
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली