नशीला पदार्थ खिलाया और अमीना खातून ने 22 वर्षीय झोलाछाप डॉक्टर विसरजीत के गुप्तांग को बुरी तरह से किया चोटिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2026 22:18 IST2026-02-27T22:17:51+5:302026-02-27T22:18:47+5:30

Wazirabad: दिल्ली आबकारी विभाग के एक सिपाही और उनके निजी चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट, अपहरण और बंदूक के बल पर धमकी देने का मामला सामने आया है।

Wazirabad 22-year-old quack doctor Visarjeet drugged genitals severely injured Amina Khatoon Odisha woman raped twice a day thrown 4th floor dies | नशीला पदार्थ खिलाया और अमीना खातून ने 22 वर्षीय झोलाछाप डॉक्टर विसरजीत के गुप्तांग को बुरी तरह से किया चोटिल

सांकेतिक फोटो

Highlightsवजीराबाद की रहने वाली आरोपी अमीना खातून के साथ पिछले दो वर्षों से रिश्ते में था।दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित एक शराब के गोदाम में ले गए।दुष्कर्म किया और फिर उसे चार मंजिला इमारत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक महिला ने 22 वर्षीय झोलाछाप डॉक्टर की शादी की बात पता चलने पर कथित तौर पर उसके गुप्तांग को बुरी तरह से चोटिल किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने हमले से पहले व्यक्ति को कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया था। घायल व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के निवासी विसरजीत के रूप में हुई है। वह वजीराबाद की रहने वाली आरोपी अमीना खातून के साथ पिछले दो वर्षों से रिश्ते में था।

दिल्ली में आबकारी सिपाही और चालक पर हमला और बंदूक के बल किया गया अपहरण

दिल्ली आबकारी विभाग के एक सिपाही और उनके निजी चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट, अपहरण और बंदूक के बल पर धमकी देने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्राथमिकी के अनुसार, 10-12 लोगों के एक समूह ने सिपाही के साथ लूटपाट भी की और उन्हें दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित एक शराब के गोदाम में ले गए।

ओडिशा में महिला से एक ही दिन में दो बार दुष्कर्म, चौथी मंजिल से फेंकने से हुई मौत, दो गिरफ्तार

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 23 साल की एक युवती के साथ एक ही दिन में दो बार अलग-अलग स्थानों पर उसके पुरुष मित्र ने और मदद का दिखावा करने वाले एक अजनबी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसे चार मंजिला इमारत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Web Title: Wazirabad 22-year-old quack doctor Visarjeet drugged genitals severely injured Amina Khatoon Odisha woman raped twice a day thrown 4th floor dies

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे