लाइव न्यूज़ :

पिकनिक मनाने के दौरान जलप्रपात में डूबे दो दंपति, नदी में नहा रहे तीन लड़के की मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2019 15:45 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के अंतर्गत शाहगंज निवासी मोहम्मद ताहिर (26) पत्नी साइना परवीन (21) के साथ कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा में अपने ससुराल आया था। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को ताहिर और साइना तथा साइना के भाई नियाज अहमद (26) और उसकी पत्नी सना परवीन (22) बड़काबहरा गांव के पास बगनच्चा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देनहाने के दौरान नियाज और ताहिर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।जिसे देख दोनों की पत्नियां उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गईं। लेकिन वह भी गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकनिक मनाने के दौरान दो दंपतियों की जलप्रपात में डूबने से मौत हो गई। कोरिया जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़काबहरा गांव में स्थित बगनच्चा जलप्रपात में सोमवार को पिकनिक मनाने गये दो दंपतियों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने चारों शव बरामद कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के अंतर्गत शाहगंज निवासी मोहम्मद ताहिर (26) पत्नी साइना परवीन (21) के साथ कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा में अपने ससुराल आया था। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को ताहिर और साइना तथा साइना के भाई नियाज अहमद (26) और उसकी पत्नी सना परवीन (22) बड़काबहरा गांव के पास बगनच्चा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए थे।

जलप्रपात में पहुंचने के बाद उन्होंने वाहन को उपर रख दिया। बाद में घड़ी, मोबाइल, पर्स आदि सामान को किनारे रख नियाज और ताहिर नहाने के लिए पानी में उतर गए। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान नियाज और ताहिर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जिसे देख दोनों की पत्नियां उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गईं। लेकिन वह भी गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर बाद जब वहां मौजूद अन्य लोगों ने जलप्रपात के उपर रखे सामानों को देखा तब उन्हें शंका हुई और इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दंपतियों की खोजबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने देर शाम चारों शवों को बरामद कर लिया था। मामले की जांच की जा रही है। 

प्रतापगढ़ में मंगलवार को सई नदी में नहाते वक्त तीन लड़के डूब गए

प्रतापगढ़ में मंगलवार को सई नदी में नहाते वक्त तीन लड़के डूब गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पूर्वी सहोदरपुर निवासी आफाक (11), हबीबुल (16) और उसका भाई शफीकुल (7) सई नदी में नहाने गए थे। इस दौरान वे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।

उन्होंने बताया कि आफाक और हबीबुल के शव बरामद कर लिए गए हैं। शफीकुल की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट