लाइव न्यूज़ :

कूचबिहारः केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक की कार पर हमला, शीशा टूटा और काले झंडे दिखाये, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2023 17:07 IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा, ‘‘पुलिस केवल मूकदर्शक बनी रही और वह हिंसा करने वालों का बचाव कर रही थी। प्रदेश में टीएमसी जो कुछ कर रही है, राज्य की जनता उसे देख रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपथराव के कारण कार के आगे का शीशा टूट गया। राज्यपाल को राज्य में अनुच्छेद 355 लागू करने के लिए कदम उठाने चाहिए। एन प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि तृणमूल बदमाशों को पनाह दे रही है।

कोलकाताः केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने शनिवार को आरोप लगाया कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में उनकी कार पर हमला किया। तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने कथित रूप से उस कार पर पथराव किया जिसमें मंत्री बैठे थे।

पथराव के कारण कार के आगे का शीशा टूट गया। मंत्री को काले झंडे भी दिखाये गये। प्रमाणिक ने कहा, ‘‘पुलिस केवल मूकदर्शक बनी रही और वह हिंसा करने वालों का बचाव कर रही थी। प्रदेश में टीएमसी जो कुछ कर रही है, राज्य की जनता उसे देख रही है।’’ प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि तृणमूल बदमाशों को पनाह दे रही है।

तृणमूल कांग्रेस के नेता जयप्रकाश मजूमदार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिलीप घोष और शुभेंदु अधिकारी जैसे भाजपा नेता भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल में शांति भंग करने के लिए उकसा रहे हैं।

भाजपा पश्चिम बंगाल के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘यदि किसी केंद्रीय मंत्री की कार पर इस तरह से हमला किया जाता है, तो राज्य में आम लोगों की सुरक्षा के बारे में सोचें।’’ भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यपाल को राज्य में अनुच्छेद 355 लागू करने के लिए कदम उठाने चाहिए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालBJPटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई