लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: आरोपी द्वारा छेड़खानी-थप्पड़ मारने से आहत वानिया ने विवि के चौथी माला से लगाई छलांग, 48 घंटे बाद हुई मौत

By आजाद खान | Updated: October 23, 2022 16:41 IST

इस घटना के 48 घंटे बाद वानिया की मौत हो गई है। ऐसे में कोर्ट ने आरोपी सिद्धांत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर स्वामी विवेकानन्द सुभारती विवि का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की को विवि के लाइब्रेरी से कूदते हुए देखा गया है। बताया जाता है कि लड़की आरोपी द्वारा छेड़खानी और थप्पड़ मारने से काफी आहत थी।

लखनऊ:मेरठ स्थित स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली वानिया शेख ने लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की है जिसकी बाद में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बहुत ऊंचाई से कूदने के बाद वानिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसका इलाज पास के सुभारती अस्पताल में चल रहा था। 

इस दौरान 48 घंटे के बाद वानिया ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि वानिया के सहपाठी ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी और उसे थप्पड़ भी मारा था, ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। 

वीडियो में क्या दिखा 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वानिया को लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदते हुए देखा गया है। वीडियो को बहुत दूर से लिया गया है इसलिए तस्वीरें साफ नहीं आई है। 

ऐसे में वीडियो के अगले हिस्से में देखा गया है कि लाइब्रेरी के चौथी मंजिल कोई नीचे गिर रहा है। यह हादसा इतनी जल्दी घटी कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला था। इस तीन सेकेंड के वीडियो में वारिया को छत से छलांग लगाते हुए देखा जा रहा है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना मेरठ के थाना लिसाडीगेट क्षेत्र के रशीदनगर का है जहां मेरठ बाईपास पर स्थित सुभारती विवि में वानिया पढ़ती थी। आरोप है कि वानिया के सहपाठी सिद्धांत ने उसके साथ छेड़छाड़ किया था और उसे थप्पड़ भी मारी थी। इस घटना से वानिया सदमें में आ गई और वह कैंपस के लाइब्रेरी की चौथी मंजिल में जाकर वहां से छलांग लगा दी। 

ऐसे में इलाज के दौरान ही वानिया का शुक्रवार को निधन हो गया था जिसके बाद से उसके घर वाले काफी सदमे में है। इधर पुलिस ने आरोपी सिद्धांत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जिसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि मृतक बीडीएस की छात्रा वानिया तीन परिवारों में एकलौती लड़की थी।  

 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमेरठPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?