लाइव न्यूज़ :

पति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 16:44 IST

तमिलनाडुः अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक आरोपी (32) छात्रावास में ही रहा और रविवार को उसे हिरासत में ले लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक आक्रोश भी भड़क उठा तथा विपक्षी दलों ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।पति से अलग होने के बाद एक निजी महिला छात्रावास में रह रही थी।

कोयंबटूरः तमिलनाडु में एक व्यक्ति ने अपने से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही पत्नी की कथित तौर पर हत्या करके उसके शव के साथ सेल्फी लेकर व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस घटना के बाद महिला निजी छात्रावास में रह रहीं अन्य युवतियां स्तब्ध रह गईं और इससे राजनीतिक आक्रोश भी भड़क उठा तथा विपक्षी दलों ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक आरोपी (32) छात्रावास में ही रहा और रविवार को उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय महिला कोयंबटूर की एक निजी फर्म में काम करती थी और अपने पति से अलग होने के बाद एक निजी महिला छात्रावास में रह रही थी।

वह दक्षिणी तिरुनेलवेली जिले के मेलापलायम के पास थारुवई की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि उसका पति एस. बालामुरुगन रविवार दोपहर को उससे मिलने के बहाने उसके छात्रावास गया और बाद में कहासुनी के बाद दरांती से उसकी हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी ने पत्नी के शव के साथ अपनी सेल्फी ली और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया तथा दावा किया कि पत्नी ने उसे धोखा दिया है। आरोपी के साथ विवाद के कारण महिला ने अपने दोनों बच्चों को कोयंबटूर में अपनी मां की देखरेख में छोड़ दिया और खुद एक छात्रावास में रहने लगी थी। रथिनापुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :Crime Investigation Departmentचेन्नईतमिलनाडुTamilnaduहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज