मुझे धोखा दिया, प्यार मुझसे से कर शादी किसी और से कर रही?, वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका को गोली से उड़ाया और फिर कार के अंदर प्रेमी ने की आत्महत्या, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 14, 2026 17:03 IST2026-02-14T17:02:00+5:302026-02-14T17:03:08+5:30
खबरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पुरुष ने पहले महिला को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली।

file photo
नोएडाः दुनिया भर में प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को उपहार देकर वैलेंटाइन डे मना रहे हैं। फूल और चॉकलेट दे रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा में हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नोएडा में एक कार के अंदर एक प्रेमी जोडे के शव मिले। दोनों को गोली मारी गई थी। खबरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पुरुष ने पहले महिला को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। यह घटना नोएडा के सेक्टर 107 में हुई। लड़के के हाथ में पिस्तौल मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और विस्तृत जांच शुरू की।
#नोएडा: वैलेंटाइन डे पर कार में मिली लड़के और लड़की की लाश !
— NCR पत्रिका (@ncrpatrika) February 14, 2026
👉 सेक्टर 39 में कार में मिले दो शव .#Noida | Noida Sector 39 Murder Body Girl Boy #noidapolice#ncrpatrika#ValentinesDay#ValentinesDay2026#valentinespic.twitter.com/V32R76du5p
पहचान सुमित और रेखा के रूप में हुई है। रेखा नोएडा के सेक्टर 58 की निवासी थीं, जबकि सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहते थे। दोनों शुक्रवार से अपने घरों से लापता थे। पुलिस ने बताया कि उनके परिवारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में शामिल वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का है।
पुलिस टीमें वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाकर उसके मालिक की पहचान करेंगी। एनडीटीवी हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, सुमित के फोन से एक व्हाट्सएप मैसेज मिला है। इस मैसेज में सुमित ने लिखा, "मैं, सुमित, मरने जा रहा हूं, और इसके लिए रेखा जिम्मेदार है क्योंकि वह 15 साल मेरे साथ रही और मुझसे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही है।" सुमित ने आगे कहा, "मैं आत्महत्या कर रहा हूं क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया है।"