लाइव न्यूज़ :

Pune Shocker: शेवालवाडी चौक के पास 4-5 लोग ने एसयूवी में डाला और..., भाजपा एमएलसी योगेश तिलेकर के चाचा सतीश वाघ का अपहरण करने के बाद हत्या?, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2024 10:45 IST

Pune Shocker: सतीश वाघ (55) को पुणे शहर के हडपसर इलाके में शेवालवाडी चौक के पास चार से पांच लोगों ने तब एक एसयूवी में डाल लिया, जब वह सुबह की सैर पर निकले थे। इसके बाद पुलिस ने वाघ को ढूंढने के लिए कई टीमें गठित कीं।

Open in App
ठळक मुद्देराजमार्ग पर यवत के पास मिला, जो उनके अपहरण स्थल से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। कई टीम आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। शव का पंचनामा करने के लिए एक टीम मौके पर भेज दी गई है।

Pune Shocker: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) योगेश तिलेकर के चाचा का सोमवार को पुणे में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तिलेकर के चाचा सतीश वाघ (55) को पुणे शहर के हडपसर इलाके में शेवालवाडी चौक के पास चार से पांच लोगों ने तब एक एसयूवी में डाल लिया, जब वह सुबह की सैर पर निकले थे। इसके बाद पुलिस ने वाघ को ढूंढने के लिए कई टीमें गठित कीं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटिल ने बताया कि वाघ का शव पुणे जिले में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर यवत के पास मिला, जो उनके अपहरण स्थल से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। पाटिल ने कहा, ‘‘उसके शरीर पर कई चोटें थीं। कई टीम आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। शव का पंचनामा करने के लिए एक टीम मौके पर भेज दी गई है।’’

इससे पहले दिन में पुलिस के एक अधिकारी ने कहा था कि तिलेकर के परिवार को फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं आयी है और ना ही परिवार ने किसी पर संदेह जताया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाघ को खेती में रुचि थी और शेवालवाडी के पास उनका एक होटल भी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBJPमहाराष्ट्रहत्याPunemurder casePune Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े