Watch: पुणे में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक को मारी टक्कर; हवा में उछला कपल, फिर...
By अंजली चौहान | Updated: July 20, 2024 15:16 IST2024-07-20T15:13:42+5:302024-07-20T15:16:15+5:30
Pune Road Accident Video: वीडियो में दिखाया गया है कि पुणे में कार दंपति की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारती है, जिससे वे जमीन पर गिरने से पहले हवा में उछल जाते हैं।

Watch: पुणे में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक को मारी टक्कर; हवा में उछला कपल, फिर...
Pune Road Accident Video: महाराष्ट्र के पुणे शहर का पोर्शे कार हादसा तो आपको याद ही होगा। एक मशहूर उद्योगपति का बेटा जिसने अपनी लग्जरी कार से दो लोगों को टक्कर मार दी थी। इस भयावह हादसे की यादें एक बार फिर ताजा हुई है। दरअसल, पुणे में अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण बाइक पर बैठे कपल हवा में ताश के पत्तों की तरह उड़ गए और दूर जाकर गिरे।
हादसे का डरा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यह एक्सीडेंट सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद से इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की फुटेज में गुरुवार को पुणे के अहमदनगर-कल्याण राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने दंपत्ति की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद वे हवा में उछल गए और फिर जमीन पर गिर गए।
PUNE | मिळालेल्या माहितीनुसार, नगर-कल्याण महामार्गावर पिंपरी पेंढार येथे अपघाताची ही घटना घडली आहे. भरधाव कारने दुचाकीला जोरदार धडक दिली. रस्ता ओलांडत असताना पाठीमागून आलेल्या भरधाव कारने दुचाकीला धडक दिली. कारच्या धडकेनंतर दुचाकीवरील दोघेही फुलबॉलप्रमाणे हवेत १० फुटांपर्यंत उंच… pic.twitter.com/1mcshxHJaA
— ℝ𝕒𝕛 𝕄𝕒𝕛𝕚 (@Rajmajiofficial) July 20, 2024
हालांकि, गनीमत ये रही कि गंभीर हादसे के बाद भी दंपति की जान बच गई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना की गंभीरता के बावजूद, जोड़ा फिलहाल स्थिर स्थिति में है और स्थानीय अस्पताल में इलाज करा रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।