नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2026 11:40 IST2026-04-13T10:54:44+5:302026-04-13T11:40:20+5:30
विरोध प्रदर्शन के दौरान एक वाहन को आग लगा दी गई। गाड़ियों और प्रॉपर्टी में तोड़फोड़ की गई और पत्थर फेंके गए, जहाँ एक कंपनी के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की अपनी मांगों को लेकर विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए थे।

photo-ani
नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारी बवाल हुआ है। नोएडा के फेज 2 में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एक कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान वाहनों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई और पत्थर फेंके गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान एक वाहन को आग लगा दी गई।
Massive stone pelting, arson and violence in Noida, UP. Car torched, police vans and private property vandalised. Situation is under control, says Noida administration. pic.twitter.com/0fpY6tg9C1
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 13, 2026
यातायात अलर्ट/डायवर्जन
— Noida Traffic Police (@Noidatraffic) April 13, 2026
यातायात हेल्पलाइन नं–9971009001 pic.twitter.com/euajZsTFsl
कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की अपनी मांगों को लेकर विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए थे। वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में बीते चार दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया और उन्होंने कई जगहों पर जाम लगाया और तोड़फोड़ की।
#WATCH | Uttar Pradesh: Vehicles and properties vandalised and stones pelted in Phase 2 of Noida where a large number of employees of a company gathered in protest over their demands for a salary increment. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control.… pic.twitter.com/1B0axJZSBN
— ANI (@ANI) April 13, 2026
पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 63, सेक्टर 62, सेक्टर 15, फेस-दो औद्योगिक क्षेत्र, सूरजपुर, नॉलेज पार्क क्षेत्र, दादरी क्षेत्र और ईकोटेक- प्रथम के औद्योगिक क्षेत्र में सुबह से ही मजदूरों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का सोमवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नोएडा सेक्टर-60 और 62 के आसपास पूरा रोड जाम कर दिया है। देखते ही देखते कर्मचारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और कई गाड़ियों में आग भी लगा दी। वहीं, प्रदर्शन के दौरान नोएडा के फेज-2 में गाड़ियों और संपत्ति में तोड़फोड़ की गई।
#WATCH | Uttar Pradesh: A large number of employees of a company gather in protest over their demands for a salary increment, in Phase 2 of Noida. Vehicles and properties were damaged, and stone pelting also occurred during the protest. Heavy Police deployment has been made here… pic.twitter.com/YXByyBMWQr
— ANI (@ANI) April 13, 2026
इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर पत्थरबाजी की और कई गाड़ियों में आग भी लगा दी। हालात को काबू में करने के लिए यहां भारी पुलिस तैनात की गई है।वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर कर्मियों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। कर्मियों ने सोमवार सुबह सेक्टर-62 पर प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया।
कर्मियों के धरना-प्रदर्शन की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस प्रशासन की ओर से कर्मियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि ये लोग नोएडा की कंपनी में काम करते हैं और काफी समय से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ट्रैफिक जाम होने से दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश: नोएडा के फेज 2 में एक कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए। प्रदर्शन के दौरान वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और पत्थरबाजी भी हुई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
#WATCH | Uttar Pradesh: A vehicle torched during a protest by a large number of employees of a company over their demands for a salary increment, in Phase 2 of Noida. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control. pic.twitter.com/a2athgYrTT
— ANI (@ANI) April 13, 2026



