मुंबई में भयावह हादसा, निर्माणाधीन मेट्रो खंभे कंक्रीट का स्लैब ऑटो-रिक्शा और कार पर गिरा, 1 की मौत और 3 घायल, वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2026 14:44 IST2026-02-14T13:49:33+5:302026-02-14T14:44:16+5:30
Mumbai Horror: अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के आस पास एलबीएस रोड पर, जॉनसन एंड जॉनसन फैक्टरी के सामने हुआ।

Mumbai Horror
Mumbai: मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) के एलबीएस रोड पर मेट्रो के एक खंभे का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। निर्माण कार्य के दौरान, सीमेंट से बने मेट्रो के खंभे का एक हिस्सा टूटकर एक रिक्शा पर गिर गया। मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने कहा कि मैं अभी-अभी यहाँ पहुँची हूँ। मैं विधायक से भी बात करना चाहती हूँ और यह समझना चाहती हूँ कि यहाँ असल में क्या हुआ है, यह घोर लापरवाही है। मुझे पता चला कि पैरापेट बॉडी कल ही लगाई गई थी। क्या उन्होंने सुरक्षा नियमों का पालन किया? नीचे यातायात को फिलहाल रोक देना चाहिए था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जॉनसन एंड जॉनसन और ओबेरॉय होटल परिसर के पास एलबीएस मार्ग पर मुंबई मेट्रो लाइन 4 से एक बड़ा कंक्रीट का स्लैब वाहनों पर गिर गया।
#WATCH | Mumbai: One dead, three others injured after part of a metro pillar collapsed at LBS Road, Mulund (W). During construction, a part of cement metro pillar collapsed and fell onto a rickshaw. pic.twitter.com/YcbK6GaQdi
— ANI (@ANI) February 14, 2026
घटना में तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है। यह घटना दोपहर लगभग 12:20 बजे घटी। बताया जा रहा है कि स्लैब सीधे नीचे से गुजर रही कारों और एक ऑटो रिक्शा पर गिरा। एक ऑटो चालक और एक महिला मलबे के नीचे दब गए, जिसके बाद तत्काल आपातकालीन बचाव अभियान चलाया गया।
#WATCH | Mumbai Mayor Ritu Tawde says, "I have reached here just now. I also want to speak with the MLA and understand exactly what has happened here...This is a huge negligence. I came to know that parapet body was fitted here yesterday itself. Did they follow the safety norms?… pic.twitter.com/51n3N1srZN
— ANI (@ANI) February 14, 2026
Mumbai Metro Line 4 concrete slab has fallen on cars below on LBS Marg Mulund West near Johnson & Johnson/Oberoi pic.twitter.com/keIOJ4TYse
— Rahul (@rahulrsawant) February 14, 2026
मुंबई के उत्तर-पूर्व इलाके मुलुंड में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मेट्रो परियोजना के एक पिलर का हिस्सा गिरने से 1 की मौत हो गई और 3 घायल होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के आस पास एलबीएस रोड पर, जॉनसन एंड जॉनसन फैक्टरी के सामने हुआ।
Portion of metro rail pillar collapses in Mulund in north-east Mumbai, 3-4 persons feared injured: Officials. pic.twitter.com/PupNDkTyEn
— Press Trust of India (@PTI_News) February 14, 2026
दुर्घटनास्थल से मिले वीडियो में कुचली हुई कार और ऑटो के दिल दहला देने वाले दृश्य दिखाई दे रहे हैं। खून से लथपथ रिक्शा चालक को मलबे के नीचे से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। दमकल विभाग, पुलिसकर्मी, मेट्रो अधिकारी, वार्ड कर्मचारी और 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
#BREAKING : A #major accident occurred during the ongoing #metro project in Mulund (West) on #Saturday afternoon.
— mishikasingh (@mishika_singh) February 14, 2026
A cement section of a metro pillar under #construction near the Johnson & Johnson company on LBS Road suddenly #fell and #landed on an auto rickshaw passing below.… pic.twitter.com/3omIL3HIck
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि उनकी हालत के बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिल पाई। अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया, जबकि व्यस्त एलबीएस रोड पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। मलबे के गिरने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और विस्तृत जांच की उम्मीद है।
Development at the cost of lives
— INDIA 2047 (@iSM2407) February 14, 2026
3 feared dead
Metro Slab falls on Autorickshaw & Car opposite Oberoi Towers Mulund Mumbai @Dev_Fadnavis@CMOMaharashtrapic.twitter.com/TDfY5n31LS
⛔️ News coming in of a Slab of Mumbai Metro 4 falling on an Autorickshaw opposite Kenvue. Pretty scary visuals. Further details awaited.
— मुलुंड info (@mulund_info) February 14, 2026
Pic : @sagarjpurohit@MMMOCL_Official what safety protocols are you following ??? pic.twitter.com/NdYfaoAaCZ