लाइव न्यूज़ :

Pune-Daund Train Fire: चलती ट्रेन शौचालय में पी रहा था बीड़ी, डेमू ट्रेन के कोच में आग लगी, अफरातफरी मची, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2025 11:13 IST

Pune-Daund Train Fire: रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मध्य प्रदेश के निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।घटना सुबह करीब आठ बजे पुणे जिले के यवत के पास हुई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार की सुबह चलती डीईएमयू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन के शौचालय में आग लग गई जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दौंड में रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे पुणे जिले के यवत के पास हुई। उन्होंने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मध्य प्रदेश के निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दौंड-पुणे डीईएमयू ट्रेन में एक यात्री ने ‘बीड़ी’ पीने के बाद उसे कथित तौर पर ट्रेन के शौचालय के पास कूड़ेदान में फेंक दिया। अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। डिब्बे में कागज और अन्य कचरा था, जिसने आग पकड़ ली और इसके बाद शौचालय से धुआं निकलने लगा।

यह देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।’’ उन्होंने बताया कि उस डिब्बे में बहुत कम यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि आग को जल्दी बुझा दिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भाषा खारी मनीषा मनीषा

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune PoliceRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा