इंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?
By मुकेश मिश्रा | Updated: March 26, 2026 21:20 IST2026-03-26T12:00:02+5:302026-03-26T21:20:31+5:30
Horrific accident in Indore: 32 वर्षीय शंपा पाठक 13 मार्च को ही अपने पति और दो बच्चों के साथ इस फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं।

इंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?
Indore: लसूड़िया थाना क्षेत्र के एमआर-11 स्थित सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके को सनसनी में डुबो दिया। इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक (पांडे) को कुलदीप चौधरी और उनके बेटे मोहित चौधरी ने उनकी ही कार से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इस हमले में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है। 32 वर्षीय शंपा पाठक 13 मार्च को ही अपने पति और दो बच्चों के साथ इस फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं।
📍Indore, Madhya Pradesh: A dispute over the use of a penthouse as an Airbnb turned violent when a 18 yo son and father rammed their car into residents, resulting in a woman losing her life and several others being injured. pic.twitter.com/bG75VDLcEK
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) March 26, 2026
जानकारी के अनुसार, विवाद सोसाइटी के दो पेंटहाउसों को लेकर था, जिन्हें कुलदीप चौधरी ने खरीद लिया था और Airbnb ऐप के जरिए बाहरी लोगों को व्यावसायिक रूप से किराए पर दे रहे थे। इससे सोसाइटी में बाहरी लोगों का आना-जाना बढ़ गया था, जिसका स्थानीय निवासियों ने जमकर विरोध किया। रविवार को स्थानीय पार्षद ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
बुधवार रात करीब 11 बजे इसी मुद्दे पर कहासुनी भड़क गई। गुस्साए मोहित चौधरी ने आपा खो दिया और कार स्टार्ट कर शंपा सहित अन्य लोगों को कुचलते हुए निकल पड़े। कार में उनके पिता कुलदीप चौधरी भी मौजूद थे। चीखपुकार सुन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। लसूड़िया थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या, साजिश और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संग्रह में जुटी है, जबकि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी (झोन-2) ने विशेष जांच टीम गठित कर दी है। सोसाइटी में दहशत का माहौल है, जहां निवासियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।