लाइव न्यूज़ :

पहले गोली मारी और फिर सिर पर टाइल से वार कर मारा?, पिता और भाई ने प्रेमी सक्षम ताटे की हत्या की, 21 वर्षीय प्रेमिका आंचल मामिडवार ने शव से किया शादी, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 14:36 IST

नांदेड़ः घटना के कुछ ही देर बाद हिमेश, उसका भाई साहिल (25) और पिता गजानन मामिडवार (45) को गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआंचल के भाई हिमेश मामिडवार के बीच झगड़ा हो गया।पिता और भाइयों को फांसी दिए जाने की भी मांग की।पिछले तीन साल से सक्षम से प्रेम करती थी।

नांदेड़ः महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 21 वर्षीय युवती ने अपने पिता और दो भाइयों द्वारा उसके प्रेमी की कथित रूप से हत्या किए जाने के बाद अपने प्रेमी के शव से ही ‘‘विवाह’’ कर लिया। आंचल मामिडवार के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें वह अपने प्रेमी के घर में उसके शव से ‘‘विवाह’’ करती नजर आ रही है और हत्या के लिए अपने परिजन को फांसी दिए जाने की मांग कर रही है। पुलिस के अनुसार, आंचल का प्रेमी सक्षम ताटे (20) बृहस्पतिवार शाम पुराने गंज क्षेत्र में अपने मित्रों के साथ खड़ा था, तभी उसके और आंचल के भाई हिमेश मामिडवार के बीच झगड़ा हो गया।

अधिकारी ने बताया कि हिमेश ने सक्षम पर कथित तौर पर गोली चलाई जो उसकी पसलियों के आर-पार निकल गई, इसके बाद उसने उसके सिर पर टाइल से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के कुछ ही देर बाद हिमेश, उसका भाई साहिल (25) और पिता गजानन मामिडवार (45) को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार शाम जब सक्षम के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, तभी आंचल वहां पहुंची। उन्होंने बताया कि आंचल ने सक्षम के शव से ‘‘विवाह’’ कर लिया और दावा किया कि इससे उनका प्रेम ‘‘अमर’’ हो जाएगा। आंचल ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में सक्षम की हत्या के आरोपियों अपने पिता और भाइयों को फांसी दिए जाने की भी मांग की।

आंचल ने कहा, ‘‘मैं पिछले तीन साल से सक्षम से प्रेम करती थी लेकिन जाति अलग होने के कारण मेरे पिता हमारे रिश्ते के खिलाफ थे। मेरा परिवार अक्सर सक्षम को जान से मारने की धमकी देता था और अब मेरे पिता एवं भाइयों हिमेश और साहिल ने उसे मार डाला। मैं न्याय चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि आरोपियों को फांसी दी जाए।’’

उसने कहा कि अब उसका सक्षम के घर में ही रहने का इरादा है। पुलिस के अनुसार, सक्षम और मुख्य आरोपी हिमेश दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि है और कभी वे घनिष्ठ मित्र थे। उसने बताया कि मामिडवार परिवार आंचल और सक्षम के रिश्ते का विरोध कर रहा था लेकिन दोनों ने संबंध समाप्त करने से इनकार कर दिया जिसके बाद सक्षम की हत्या की गई तथा यह नाटकीय ‘‘विवाह’’ हुआ।

इटवारा थाने के अधिकारी के मुताबिक, मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या, अवैध रूप से एकत्र होने, दंगा करने और अन्य अपराधों के आरोप में भारतीय न्याय संहिता, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज