इको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2026 12:55 IST2026-04-13T12:36:19+5:302026-04-13T12:55:40+5:30

Kalyan-Ahilyanagar Highway: दुर्घटना अहिल्यानगर-कल्याण राजमार्ग पर हुई। दुर्घटना के समय इको-कार में कुल नौ लोग सवार थे।

watch Eco-car carrying 9 people collides cement mixer truck killing 9, 3 fighting life in hospital video Kalyan-Ahilyanagar Highway see video | इको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

Kalyan-Ahilyanagar Highway

HighlightsKalyan-Ahilyanagar Highway: 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 का अस्पताल में इलाज चल रहा है।Kalyan-Ahilyanagar Highway:दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है। Kalyan-Ahilyanagar Highway: कार कल्याण से मुरबाद जा रही थी और मिक्सर ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

मुंबईः महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार की सुबह कल्याण-अहिल्यानगर राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 61 (एनएच-61) पर एक सीमेंट मिक्सर ट्रक और एक कार की आमने-सामने की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक पुल पर एक वैन की सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो जाने के बाद नौ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे मुरबाद के गोविली गांव में रायता पुल पर हुई।

घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना अहिल्यानगर-कल्याण राजमार्ग पर हुई। दुर्घटना के समय इको-कार में कुल नौ लोग सवार थे। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है। कार कल्याण से मुरबाद जा रही थी और मिक्सर ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।लखतर के पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि यह घटना लखतर-विरामगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1.30 बजे उस समय घटी, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था।

उन्होंने बताया कि जिले के लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि छह तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा, “यह हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्री पैदल जा रहे थे। वे बहुचराजी के एक मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।” अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Web Title: watch Eco-car carrying 9 people collides cement mixer truck killing 9, 3 fighting life in hospital video Kalyan-Ahilyanagar Highway see video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे