डॉ. बीआर आंबेडकर कोनासीमाः पटाखा फैक्टरी में आग, 6 जिंदा जले और मौत से जूझ रहे 8 लोग, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 17:43 IST2025-10-08T17:42:04+5:302025-10-08T17:43:18+5:30

फैक्टरी को पिछले एक पखवाड़े में दो बार बार-बार चेतावनी दी गई और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा नोटिस भी जारी किए गए।

watch Dr BR Ambedkar Konaseema 6 dead 8 injured massive fire firecracker factory in Andhra Pradesh's East Godavari 8 battling for life see video | डॉ. बीआर आंबेडकर कोनासीमाः पटाखा फैक्टरी में आग, 6 जिंदा जले और मौत से जूझ रहे 8 लोग, वीडियो

photo-ani

Highlightsकंपनी श्री गणपति ग्रैंड फायर वर्क्स का दावा है कि वह 1932 से पटाखों के कारोबार में है।शवों के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। यह एक लाइसेंस प्राप्त फैक्टरी है। घटना पटाखा निर्माण फैक्टरी में लापरवाही के कारण हुई।

रायवरमः डॉ. बीआर आंबेडकर कोनासीमा जिले में बुधवार को एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि दोपहर करीब एक बजे हुई यह घटना पटाखा निर्माण फैक्टरी में लापरवाही के कारण हुई। डॉ. बीआर आंबेडकर कोनासीमा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल मीणा ने कहा कि यह लाइसेंस प्राप्त पटाखा फैक्टरी है। कंपनी श्री गणपति ग्रैंड फायर वर्क्स का दावा है कि वह 1932 से पटाखों के कारोबार में है। मीणा ने बताया, "छह शव मिले हैं।

हम शवों के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। यह एक लाइसेंस प्राप्त फैक्टरी है।" उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। रामचंद्रपुरम उप-विभागीय पुलिस अधिकारी बी रघुवीर के अनुसार, फैक्टरी को पिछले एक पखवाड़े में दो बार बार-बार चेतावनी दी गई और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा नोटिस भी जारी किए गए।


मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पटाखा फैक्टरी में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बचाव कार्यों की निगरानी के लिए दुर्घटनास्थल का दौरा करने का निर्देश दिया और पीड़ित परिवारों को सहायता का वादा किया।

विपक्षी नेता और युवजन श्रमिक रायतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कोनासीमा जिले में फैक्टरी में आग की घटना में मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया। रेड्डी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से उन्हें सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

Web Title: watch Dr BR Ambedkar Konaseema 6 dead 8 injured massive fire firecracker factory in Andhra Pradesh's East Godavari 8 battling for life see video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे