Chandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2026 16:31 IST2026-03-18T16:30:12+5:302026-03-18T16:31:10+5:30
Chandigarh firing: बुधवार को सेक्टर 9 में एक जिम के पास दिनदहाड़े हुए हमले में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

सांकेतिक फोटो
Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने 31 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। शहर में 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को सेक्टर में दिनदहाड़े हुए एक हमले में दो अज्ञात हमलावरों ने 31 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। शहर में 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और उनमें से एक ने जिम से बाहर निकलते समय पीड़ित, जिसकी पहचान प्रीत नागरा के रूप में हुई है, पर गोली चला दी।
पुलिस ने बताया कि मुल्लनपुर इलाके के निवासी चरणप्रीत को कई गोलियां लगीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है और एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित की पहचान हुई है, जो मुल्लनपुर (नए चंडीगढ़) के कुबाहेरी निवासी थे। उन्हें दोपहर करीब 12 बजे निशाना बनाया गया। घटना के तुरंत बाद उन्हें सरकारी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल (जीएमएसएच) ले जाया गया, लेकिन दम तोड़ दिया।
दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और गोलीबारी शुरू कर दी, लगभग 8-10 राउंड गोलियां दागने के बाद वे मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि नागरा बॉडी जोन जिम से बाहर निकल रहे थे और अपनी कार में बैठे ही थे कि सेक्टर 9-8 और 18/17 लाइट प्वाइंट को जोड़ने वाली स्लिप रोड के पास उन पर हमला किया गया। मंगलवार (17 मार्च) को पंजाब विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के पास अज्ञात हमलावरों ने एक छात्र नेता पर गोली चलाई थी। हालांकि, छात्र नेता बाल-बाल बच गया।