लाइव न्यूज़ :

धुलेः ट्रक ने दो मोटरसाइकिल, कार और एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मारी, 10 की मौत और 28 घायल, वीडियो और तस्वीरे देखें होंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2023 15:15 IST

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा धुले जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के समीप पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देचालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। दो मोटरसाइकिल, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मारी।पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था।

मुंबईः महाराष्ट्र के धुले जिले में मंगलवार को एक कंटेनर ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर राजमार्ग पर बने एक होटल में जा घुसा जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी तथा 28 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा धुले जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के समीप पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ।

उन्होंने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे जिसके बाद चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक ने दो मोटरसाइकिल, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक राजमार्ग पर एक बस स्टैंड के समीप बने एक होटल में जा घुसा और पलट गया। उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 28 घायल हो गए हैं।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में से कुछ लोग बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को शिरपुर और धुले के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली