लाइव न्यूज़ :

वालयार केस: आरोपियों को बरी करने के मामले पर HC सुनवाई के लिए तैयार, 13 व 9 साल की बच्चियों की 2017 में रेप के बाद हुई थी हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 21, 2019 15:52 IST

वालयार में 2017 में दो नाबालिग बच्चियां मृत मिली थीं। 13 वर्षीय बच्ची की मौत 13 जनवरी 2017 को हुई थी और नौ वर्षीय बच्ची ने इसके 52 दिन बाद आखिरी सांस ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते केरल हाईकोर्ट ने पीड़िता की माँ द्वारा आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका स्वीकार कर थी। 20 नवंबर को केरल सरकार ने वालयार बहनों की मौत के मामले में आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ याचिका दायर कर कहा कि निचली अदालत के फैसले में त्रुटियां हैं।

केरल हाईकोर्ट ने वालयार रेप और हत्या मामले के तीनों आरोपियों को बरी किए जाने के मामले पर सुनवाई करने के लिए तैयार है। रिहा करने के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा दायर अपील को हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इसके लिए केरल हाईकोर्ट ने आरोपियों को नोटिस भेजा है। अक्टूबर में एक विशेष अदालत ने 2017 में वालयार में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न और हत्या के तीन आरोपियों को बरी कर दिया था। जिसके खिलाफ राज्य सरकार ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई के लिए हाईकोर्ट तैयार हो गई है।

20 नवंबर को केरल सरकार ने वालयार बहनों की मौत के मामले में आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ याचिका दायर कर कहा कि निचली अदालत के फैसले में त्रुटियां हैं। राज्य सरकार ने अदालत से मामले का रिकॉर्ड मंगाने का निर्देश देने, सत्र अदालत के फैसले को रद्द करने और अपराध के लिए आरोपी को दोषी ठहराने या अपराध की जांच का आदेश देने की मांग की गई है।

सरकार ने इस बात को स्वीकार किया कि पुलिस सभी पहलुओं की पुख्ता जांच करने में नाकाम रही। सरकार के राज्य विधानसभा में मामले के सरकारी वकील को हटाने का ऐलान करने और पुलिस जांच में त्रुटियों का पता लगाने के संबंध में जांच जारी होने की बात कहने के बाद यह कदम उठाया गया है। 

पिछले हफ्ते केरल हाईकोर्ट ने पीड़िता की माँ द्वारा आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका स्वीकार कर थी।  पीड़िता की मां ने आरोपियों को बरी किए जाने के कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। 

2017 में वालयार में दो नाबालिग बहनों की कथित तौर पर रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार अर्से से इस मामले न्याय की गुहार कर रहा है। 13 वर्षीय बच्ची की मौत 13 जनवरी 2017 को हुई थी और एक 9 साल की बच्ची की मौत 52 दिन बाद हुई थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े