लाइव न्यूज़ :

वृन्दावन में जिस क्षेत्र में थी शराबबंदी, वही चल रही थी अवैध फैक्ट्री, गैंग का भंडाफोड़

By भाषा | Updated: May 29, 2019 06:25 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीकर मरने की घटनाओं के मद्देनजर मथुरा पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए वृन्दावन के शराबबंदी वाले क्षेत्र में ही अवैध फैक्ट्री स्थापित कर नाजायज रूप से शराब बनाकर सप्लाई करने वाले गैंग का भण्डाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए लोगों के 4 साथियों तथा वाहनों के मालिकों और जिस मकान में शराब बनाई जा रही थी, उसके मालिक की तलाश है। पुलिस का कहना है कि ये लोग कहीं भी निर्जन स्थान पर भट्ठी लगाकर शराब बनाते रहे हैं तथा वहीं से वाहनों में भरकर सप्लाई करते रहे हैं। इनके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज चले आ रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया, ‘पकड़े गए अभियुक्तों में अलीगढ़ के गांव कुराना, थाना टप्पल निवासी हरेन्द्र उर्फ गौरव पुत्र शिवलाल सिंह, राजकुमार उर्फ पिन्टू पुत्र शिवलाल सिंह, अजय कुमार पुत्र औकार सिंह, सतेन्द्र सिंह पुत्र कर्ण पाल सिंह; मथुरा के थाना मांट के नगला सिरिया निवासी अशोक पुत्र हाकिम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह पुत्र हुकम सिंह, राजेश पुत्र हाकिम सिंह, सोनू पुत्र करुआ, राजू पुत्र अतर सिंह, शंकर लाल पुत्र शिवचरन दास निवासी दीवानाकला शामिल हैं।’

उन्होंने बताया, ‘इन लोगों से 55 पेटी देशी व अंग्रेजी अवैध शराब, 2 ड्रम तैयार शराब, डेढ़ किग्रा नशीला पाउडर, 77 कैन स्प्रिट, 15 कैन खाली, एक सील लगाने की मशीन, 12960 खाली बोतलें व पैकिंग का तमाम सामान बरामद हुआ है।’’ अधिकारी ने बताया कि इस कार्यवाही में गैंग के लोगों की तीन कारें भी जब्त की गई हैं। जिनमें बोलेरो, टाटा इण्डिका व एक एसयूवी शामिल है।

एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया, ‘गैंग के तीन अन्य साथी सुन्दर पुत्र नेम सिंह, गजेन्द्र पुत्र महेश, राजकुमार उर्फ रामू पुत्र शंकर लाल फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।’ उन्होंने बताया, ‘इसी प्रकार यमुना एक्सप्रेस-वे पर चैकिंग के दौरान थाना मांट क्षेत्र में एक ट्रक में तस्करी कर लाई जा रही 600 पेटी जीनियस व्हिस्की शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत 25 लाख रुपए आंकी गई है। कोसीकलां क्षेत्र में एक कैण्टर गाड़ी से 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

जिसकी कीमत 6 लाख तथा शेरगढ़ में 40 पेटी शराब मिली जिसकी कीमत 2 लाख रुपए है।’ उन्होंने बताया, ‘इन तीनों कार्यवाहियों में कुल चार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। उनकी पहचान सद्दाम खाँ, निवासी ग्राम धुवोती पोस्ट सिलोहा, थाना कलापीपल, जिला शाजापुर, मध्य प्रदेश, शहनवाज खान पुत्र तौकीर व उसका पुत्र आमिर नई बस्ती, पानीपत रोड, कैराना, जिला शामली व अनिल उर्फ रामनिवास पुत्र मूलचन्द्र निवासी ग्राम पास्ता, थाना खौह, जनपद भरतपुर (राजस्थान) शामिल हैं।’

टॅग्स :मथुराक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं