लाइव न्यूज़ :

लखनऊ गोलीकांड में बड़ा खुलासाः बच सकती थी विवेक की जान, गोली लगने के 55 मिनट बाद तक थे जिंदा

By भारती द्विवेदी | Updated: October 3, 2018 12:36 IST

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर विवेक 55 मिनट तक जिंदा थे, तब उसे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया?

Open in App

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए गोलीकांड में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। एपल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक नई बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार गोली लगने के बाद विवेक लगभग 55 मिनट तक जिंदा थे। विवेक की सहकर्मी सना खान ने अपने बयान में कहा है कि पुलिस वाले ने डेढ़ बजे गोली मारी थी। और विवेक को दो बजकर पांच मिनट पर  राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यानी गोली लगने के 35 मिनट बाद। अस्पताल में भर्ती होने के 20 मिनट बाद यानी दो बजकर पच्चीस मिनट पर उनकी मौत हो गई थी। 

नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार, डॉक्टरों का साफ कहना है कि अगर विवेक को सही समय पर अस्पताल में भर्ती कराया गया होता तो उन्हें बचाया जा सकता था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर विवेक 55 मिनट तक जिंदा थे, तब उसे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया? जबकि घटनास्थल और अस्पताल के बीच आने-जाने में 15 मिनट लगते हैं। ऐसे में अब सना खान सवालों के घेरे में फंसते दिख रही हैं। सना ने अपने बयान में कहा था कि उनके पास फोन नहीं था, फिर उन्होंने बाद में कहा कि उनका फोन पुलिसवालों ने ले लिया था।

आपको बता दें, बीते दिनों एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक आईफोन लॉन्चिंग के बाद अपनी महिला सहकर्मी के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो विवेक ने दरकिनार कर दिया। इसके बाद कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने शक में गोली चला दी, जिससे विवेक की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि सना खान की शिकायत पर कॉन्स्टेबल के खिलाफ गोमतीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर