लाइव न्यूज़ :

Visakhapatnam: कानून की पढ़ाई कर रही छात्रा से सामूहिक बलात्कार?, प्रेमी की मदद से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 4 लोग कर रहे थे ब्लैकमेल, उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 14:03 IST

Visakhapatnam: सूचना तकनीकी (आईटी) अधिनियम 2000 से 2008 की धारा 67 (ए) सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1), 77, 351(2), 69 और 75(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया गया है।आरोपियों में पीड़िता का प्रेमी (वामसी) और उसके तीन करीबी दोस्त शामिल हैं।दोस्त के कमरे पर ले गया, जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

Visakhapatnam: विशाखापत्तनम में कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने और कुछ आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आरोपियों को छात्रा से कथित बलात्कार और बाद में उसे ब्लैकमेल करने के लिए इस कृत्य की रिकॉर्डिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूचना तकनीकी (आईटी) अधिनियम 2000 से 2008 की धारा 67 (ए) सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1), 77, 351(2), 69 और 75(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त शंक ब्रत बागची ने कहा, ‘‘सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया गया है।

आरोपियों में पीड़िता का प्रेमी (वामसी) और उसके तीन करीबी दोस्त शामिल हैं।’’ पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी वामसी और छात्रा के बीच एक साल से अधिक समय से रिश्ता था और 13 अगस्त, 2024 को वह लड़की को शहर के कृष्णा नगर इलाके में स्थित अपने दोस्त के कमरे पर ले गया, जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

पुलिस ने कहा कि बाद में अन्य आरोपी मौके पर पहुंचे और वामसी तथा लड़की के बीच अंतरंग क्षणों का वीडियो बना लिया। लड़की के प्रेमी की मदद से आरोपियों ने छात्रा को उसके अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

महीनों से जारी उत्पीड़न से तंग आकर लड़की ने 18 नवंबर को आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उसके पिता ने उसे बचा लिया। इसके बाद उसने अपनी आपबीती परिवार के साथ साझा की। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा