लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका के संग पकड़े गए भाजपा नेता, पत्नी और ससुराल वालों ने की चप्पल से पिटाई

By आजाद खान | Updated: August 22, 2022 18:34 IST

वहीं इस घटना के बाद भाजपा नेता को पार्टी से निकाल दिया गया है। इस पर बोलते हुए पार्टी के एक और नेता ने कहा है कि मोहित ने एक महीने पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के कानपुर में भाजपा नेता की जमकर पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नेता को चप्पलों से पिटाई खाते हुए देखा जा रहा है। वहीं इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीजेपी नेता मोहित सोनकर की उनकी पत्नी और ससुराल वालों द्वारा जमकर पिटाई की गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार की है जब पत्नी संग ससुराल वालों ने नेता को कथित तौर प्रेमिका के साथ रोमांस करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। 

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी हुआ है जिसमें नेता चप्पल से मार खाते हुए देखे जा रहे है। हालांकि इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने इसके खिलाफ थाने में शिकायत की है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेता मोहित सोनकर शनिवार की रात एक कार में कथित तौर पर बीजेपी की महिला नेता बिंदु के साथ रोमांस करते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद ससुराल वालों ने उनकी जमकर पिटाई की थी। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे नेता को उनके ससुराल वाले चप्पल से मार रहे है। यही नहीं वीडियो में नेता भी अपने ससुराल वालों पर हमला करते हुए दिखाई दिए है। 

पार्टी ने नेता को निकाला बाहर

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद नारायणशुक्ल ने दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। यही नहीं इस घटना के सामने आने के बाद बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि मोहित एक महीने पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

28 लोगों पर हुआ मामला दर्ज

आपको बता दें कि इस मामले में अब तक 28 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मामले में बीजेपी नेता के पति ने मोहित समेत तीन नामजद और 25 अज्ञात पर मारपीट की धाराओं में एफआीआर दर्ज करवाई गई है। यह केस जूही थाने में दर्ज की गई है। 

इस पर बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि वह इस घटना की बारिकी से जांच कर रहे है और वीडियो की भी जांच की जाएगी। हालांकि मामले में दोनों पक्षों ने माना कि मोहित और बिंदु के आपसी सम्बन्ध है। 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशकानपुरवायरल वीडियोBJPक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े