Viral Video: मेरे पैर दुख रहे, सुन्न हो गए हैं, नीचे उतारो- क्रेन से उल्टा लटकता मछुआरे ने अपराधियों से लगाई गुहार

By आजाद खान | Updated: December 23, 2021 15:48 IST2021-12-23T15:37:13+5:302021-12-23T15:48:31+5:30

मछुआरों के एक ग्रुप ने एक मछुआरे पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया है। इस आरोप में उन लोगों ने उसे क्रेन से उल्टा लटका दिया है।

viral video shows andhra pradesh fisherman hung upside down for stealing mobile phone in Mangaluru police registered case | Viral Video: मेरे पैर दुख रहे, सुन्न हो गए हैं, नीचे उतारो- क्रेन से उल्टा लटकता मछुआरे ने अपराधियों से लगाई गुहार

Viral Video: मेरे पैर दुख रहे, सुन्न हो गए हैं, नीचे उतारो- क्रेन से उल्टा लटकता मछुआरे ने अपराधियों से लगाई गुहार

Highlightsकर्नाटक के शहर मैंगलोर में एक मछुआरे को उल्टा लटकाने का मामला सामने आया है।मछुआरे पर आरोप है कि उसने एक मोबाइल चोरी की है।वहीं वीडियो में शीनू ने इस आरोप को गलत बताता दिख रहा है।

भारत: मंगलौर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां एक मछुआरे को उल्टा पैर क्रेन में लटकाया गया है। मंगलौर का यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर तिखि प्रतिक्रिया दी है। इस मछुआरे पर आरोप है कि उसने एक मोबाइल चुराया है और अन्य मछुआरे उससे इसी बात को कबूलवाना चाहते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि इस वीडियो को किसने रिकार्ड किया है, लेकिन देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया और तब अधिकारियों की नजर इस पर पड़ी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर कार्वाई करते हुए मामले में मौजूद अन्य मछुआरों पर केस दर्ज किया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला

वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ मछुआरे मिलकर एक अन्य मछुआरे को उल्टा क्रेन से लटकाए हुए हैं और उससे यह बार बार पूछ रहे हैं कि मोबाइल किसने चोरी की है। इस मछुआरे का नाम वैला शीनू बताया जा रहा है जो आंध्र प्रदेश के मछुआरा समुदाय का सदस्य है। शीनू पर अन्य मछुआरों ने यह आरोप लगाया है कि उसने एक मोबाइल चोरी की है और अब वह इस बात से इंकार कर रहा है। वीडियो में शीनू को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि मेरे पैर दुख रहे हैं, लेकिन वहां मौजूद मछुआरे उसकी एक नहीं सुन रहे हैं। हालांकि वीडियो में शीनू के मोबाइल चोरी नहीं करने की बात भी सुनी जा रही है। 

वीडियो के आधार पर मामला हुआ दर्ज

पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर मामले को दर्ज कर लिया है। भारतीय दंड संहिता के तहत शहर (दक्षिण) पुलिस स्टेशन ने आंध्र प्रदेश के मछुआरों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आरोपियों की तलाश है और वे इसके लिए आसपास के इलाके में भी छानबिन कर रही है। यह घटना कर्नाटक के शहर मैंगलोर के बुंदेरे इलाके का है। 
 

Web Title: viral video shows andhra pradesh fisherman hung upside down for stealing mobile phone in Mangaluru police registered case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे