गाय के सामने कर रहा था पेशाब, शख्स की कर दी खूब पिटाई, टोपी उछालकर दीं गंदी गालियां; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने की यह कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: January 30, 2022 11:04 IST2022-01-30T09:03:26+5:302022-01-30T11:04:12+5:30

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित का पता लगाया और उसकी शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

viral video show how saifuddin patliwala beaten abuse by virendra rathor for pissing infront of cow ratlam mp arrested after complaint | गाय के सामने कर रहा था पेशाब, शख्स की कर दी खूब पिटाई, टोपी उछालकर दीं गंदी गालियां; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने की यह कार्रवाई

गाय के सामने कर रहा था पेशाब, शख्स की कर दी खूब पिटाई, टोपी उछालकर दीं गंदी गालियां; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने की यह कार्रवाई

Highlightsगाय के सामने पेशाब करने पर एक शख्स की पिटाई की बात सामने आई है।उसका टोपी भी उछाला गया और गंदी गालियां भी दी गई है।मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गाय के सामने पेशाब करने पर एक शख्स को पीटने और अपशब्द कहने का एक नया मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित जब पेशाब करने के लिए एक जगह गया तभी वहां आरोपी आ गया और यह कह कर उसे पीटने लगा की उसकी गाय के सामने पेशाब करने की हिम्मत कैसे हुई है। आपको बता दें कि पीड़ित का पीटाई वाला वीडियो कई दिनों से वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपी वीरेंद्र राठौड़ ने केवल इस बात पर पीड़ित सैफुद्दीन पाटलीवाला की पिटाई कर दी कि वह गाय के सामने पेशाब कर रहा था। वायरल वीडियो में यह भी देखा गया है कि कैसे आरोपी वीरेंद्र सैफुद्दीन का पिटाई कर रहा है और उसकी टोपी भी उछाल रहा है। पीड़ित का एक हार्डवेयर की दुकान है। वीडियो के मुताबिक, पीड़ित अपने इस काम के लिए माफी भी मांग रहा था, लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी और उसकी पिटाई करता रहा। वहीं इस मामले में वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

माणिक चौक थाना प्रभारी सचिन डाबर ने बताया कि शुक्रवार रात को आरोपी वीरेंद्र राठौड़ को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस पर आगे बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक गाय के सामने पेशाब करने पर राठौड़ सैफुद्दीन पाटलीवाला नामक शख्स की पिटाई करते हुए कथित रूप से दिखाई दे रहा है। डाबर ने बताया कि यह मामला 27 जनवरी का है और इस पर। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित का पता लगाया और उसकी शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Web Title: viral video show how saifuddin patliwala beaten abuse by virendra rathor for pissing infront of cow ratlam mp arrested after complaint

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे