लाइव न्यूज़ :

Viral Video: मां बेरहमी से पीट रही है बेटी को!, मासूम चिल्ला रही है मदद के लिए, वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2024 09:26 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथिततौर पर एक मां अपनी बेटी को बेरहमी से पीटती हुई नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैवीडियो में कथिततौर पर एक मां अपनी बेटी को बेरहमी से पीटती हुई नजर आ रही हैमहिला लड़की की मां होने का दावा कर रही है और उसे जमाीन पर लिटाकर बेरहमी से पीट रही है

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथिततौर पर एक मां अपनी बेटी को बेरहमी से पीटती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियोगुजरात का है, हालांकि लोकमत समाचार वीडियो की प्रामाणिकता और सत्यापन की पुष्टि नहीं करता है।

बताया जा रहा है इस भयावह वीडियो को सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पत्रकारों और य़ूजर्स द्वारा साझा किया गया है। बेहद आघात पहुंचाने वाले इस वीडियो में एक महिला को दिखाया गया है, जो लड़की की मां होने का दावा कर रही है और उसे जमाीन पर लिटाकर बेरहमी से पीट रही है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि असहाय छोटी लड़की अपने बचाव में और मदद की गुहार के लिए लगातार चिल्ला रही है। वीडियों में उस पल रोंगटे खड़े करना वाला दृश्य है, जब कथित मां उस छोटी सी मासूम बच्ची का गला घोंटने की कोशिश करती है।

अपराधी महिला ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार करती है और उसके बाद वो लड़की को मारते और खींचते हुए दूसरे कमरे में ले जाती है, जिसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है।

इस बेहद खौफनाक वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं, सोशल मीडिया में लोगों का कहना है कि भला एक मां कैसे इतनी पत्थर दिल हो सकती है, जो अपनी ही छोटी सी बच्ची को इतने निर्मम तरीके से पीट रही हो।

टॅग्स :वायरल वीडियोगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना