Video: तेलंगाना में दलित व्यक्ति और उसके दोस्त को बांधकर उल्टा लटकाया, दी गई यातनाएं, दोनों पर बकरी चोरी का आरोप
By रुस्तम राणा | Updated: September 3, 2023 15:40 IST2023-09-03T15:40:13+5:302023-09-03T15:40:13+5:30
पुलिस ने कोमुराजुला रामुलु, उनकी पत्नी स्वरूपा और बेटे श्रीनिवास के रूप में पहचाने गए प्रताड़ित करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर हत्या के प्रयास और दलितों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया गया है।

Video: तेलंगाना में दलित व्यक्ति और उसके दोस्त को बांधकर उल्टा लटकाया, दी गई यातनाएं, दोनों पर बकरी चोरी का आरोप
Viral Video:तेलंगाना के मंचिरियाल जिले में बकरी चोरी के संदेह में एक दलित व्यक्ति और उसके दोस्त को शेड में उल्टा लटका दिया गया और उन्हें क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि कोमुराजुला रामुलु, उनकी पत्नी स्वरूपा और बेटे श्रीनिवास के रूप में पहचाने गए प्रताड़ित करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर हत्या के प्रयास और दलितों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की है, जब रामुलु की बकरी गायब हो गई थी। एक चरवाहे, तेजा और उसके दलित मित्र चिलुमुला किरण को बकरी चुराने के संदेह में शेड में बुलाया गया था। उसने दोनों युवकों को प्रताड़ित करने में अपने बेटे श्रीनिवास, पत्नी स्वरूपा और एक कार्यकर्ता नरेश की मदद ली। उन्होंने मांग की कि किरण और तेजा लापता बकरी के लिए पैसे दें। रामुलु ने उन लोगों को उल्टा लटका दिया और उनकी पिटाई की।
A goat farm owner in Telangana's Mancherial district hanged two Dalit youths in a shed and thrashed them mercilessly along with his accomplices on suspicion of stealing goats. pic.twitter.com/0MMC3aha8A
— iMayankofficial 🇮🇳 (@imayankindian) September 3, 2023
पत्नी किरण की शिकायत मिलने पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को बेल्लमपल्ली एसीपी सदैया और एसएसआई चंद्रकुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसीपी सदैया ने कहा कि तीन आरोपियों - रामुलु, स्वरूप और श्रीनिवास को गिरफ्तार कर लिया गया है और वर्तमान में वे न्यायिक हिरासत में हैं।