लाइव न्यूज़ :

स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2021 19:56 IST

बिहार के अररिया जिले के पूरवारी झिरवा गांव में एक स्मैक तस्कर को पकडने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीण पुलिस की गिरफ्त से स्मैक तस्कर मो. गुड्डू को छुड़ाकर भाग निकले।

Open in App
ठळक मुद्देअररिया जिले के पूरवारी झिरवा गांव में स्मैक तस्कर को पकडने गई पुलिस पर हमला। तीन पुलिसकर्मी हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गए। भारी पुलिस बल गांव में पहुंचने के बाद उपद्रवी भाग खडे़ हुए।

एस०पी०सिन्हा: बिहार के अररिया जिले के पूरवारी झिरवा गांव में एक स्मैक तस्कर को पकडने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीण पुलिस की गिरफ्त से स्मैक तस्कर मो. गुड्डू को छुड़ाकर भाग निकले। इस हमले में तीन पुलिस वाले बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हमलावरों की पहचान कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मो. गुड्डू को पुलिस ने जीप पर बैठा लिया था, लेकिन वहां से निकलते समय जीप कीचड में फंस गई। इसी दौरान गांव की महिलाओं ने लाठी, डंडा, झाडू, हंडी, बेलना, बाल्टी आदि विभिन्न सामानों के साथ आकर पुलिस पर हमला कर दिया और अभियुक्त मो. गुड्डू को छुडा ले गई। 

घटना की सूचना पर पहुंचे फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह, अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार सहित कई थानों की पुलिस जब हरकत में आई तो उपद्रवी भाग खडे हुए। इस संबंध में डीएसपी रामपुकार सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर छापेमारी की गई है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस पर हमला करने वाले एवं अभियुक्त को छुडाने वाले किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। घटना को लेकर गांव में दहशत व्याप्त है।

डीएसपी ने बताया कि ग्रामीणों के हमले में तीन पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में एसआई गोपाल जी सिंह, एएसआई शिवबचन दास, गोरेलाल शामिल हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने गांव में छापेमारी भी की, जिसमें एक गिरफ्तार किया गया है। जबकि आरोपी के कार सहित अन्य सामानों को पुलिस ने जब्त कर लिया गया है। 

घटना के संबंध में सिमराहा थाना अध्यक्ष साजिद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिमराहा पुलिस ने मो. गुड्डू को स्मैक कारोबारी मोहम्मद मूसा के दरवाजे से पकड लिया। मगर मो. गुड्डू, मूसा एवं पूर्व पैक्स चेयरमैन मोहम्मद जावेद जो स्मैक कारोबारी के साथ हैं, असामाजिक तत्वों, अभियुक्तों के परिजनों, बडी संख्या में महिला एवं पुरुष द्वारा पुलिस पर हमला कर अभियुक्त को छुडा ले गए। इसके बाद छापेमारी कर स्मैक कारोबारी की कार व स्कूटी को जब्त किया गया है। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर प्राथमिकी की प्रक्रिया की जा रही है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO